Uncategorized

छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ तत्वाधान में प्रदेश साहू समाज की कोर ग्रुप हुई आवश्यक बैठक

समाज को सुदृढ़ एवं सशक्त बनाने सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयो पर हुई चर्चा


धमतरी। छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ एवं अध्यक्ष डॉक्टर निरेंद्र साहू के तत्वाधान में प्रदेश साहू समाज कोर ग्रुप के आवश्यक बैठक हुई ताकि समाज के लोगो को अंतिम व्यक्ति तक सामाजिक लाभ मिल सके. इस बैठक में प्रदेश के मंत्री ,पूर्व मंत्री, सांसद ,पूर्व सांसद विधायक, पूर्व विधायक एवं सभी वरिष्ठ सामाजिक लोगों को आमंत्रित किया गया था सभी वरिष्ठ नागरिकों को एक-एक कर सामाजिक राय लिया गया कि समाज में फैली कुरीति को कैसे दूर किया जाए और समाज को सुदृढ़ एवं सशक्त कैसे बनाया जाए,अंतर जाति विवाह को कैसे प्रतिबंध लगाया जाए और समाज में विभिन्न जातियों से समाज के विरुद्ध शादी करके लाए है समाज में कुरीति एवं समाज सुधारक नियमों पर गहन चर्चा किया गया चर्चा के साथ-साथ आवक जावक धनराशि का हिसाब किताब सही ढंग से रखने पर भी जोर दिया गया एवं समाज में कोर स्तर की बैठक हर तीन महीना में आवश्यक रूप से होनी चाहिए ताकि सामाजिक नियमों का उल्लंघन करने वालों पर ठोस कदम उठाया जा सके एवं उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई किए जा सके. कार्यक्रम में प्रदेश साहू संघ के अध्यक्ष डॉ निरेंद्र साहू, अरुण साहू डिप्टी सीएम छत्तीसगढ़ शासन, मोतीलाल साहू विधायक रायपुर, ताम्रध्वज साहू, धनेंद्र साहू, चुन्नीलाल साहू, लेखराम साहू पूर्व विधायक कुरूद एवं राष्ट्रीय समन्वय पिछड़ा वर्ग कांग्रेस नई दिल्ली, श्रीमती रमशिला साहू पूर्व मंत्री, विपिन साहू,पूर्व अध्यक्ष साहू संघ थानेश्वर साहू खिलावन साहू प्रीतम साहू,प्रदीप साहू गोपाल साहू साधना साहू इंद्रावती साहू डॉक्टर सियाराम साहू सुनील साहू धरम साहू ओम प्रकाश साहू एवं अन्य सामाजिक बंधु उपस्थित रहे.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!