Uncategorized

आचार्य विद्यासागर जी महाराज,श्री दौलतसागर जी व पूज्य महासती मौलिकपूर्णा जी म.सा. को कल सुबह 9 बजे धनकेशरी मंगल भवन में दी जाएगी श्रद्धांजलि

नम्रता गांधी (जिलाधीश), पंकज जैन (न्यायधीश) के सानिध्य में होगी सभा

धमतरी श्रद्धेय गुरुवर आचार्य श्री 108 विद्यासागर जी महाराज का समाधी पूर्वक ब्रम्हलीन होना आचार्य श्री दौलतसागर जी के देवलोक गमन एवं पूज्य महासती मौलिकपूर्णा जी म.सा. का दुर्घटना से देवलोक गमन से
सकल जैन समाज ही नहीं, संपूर्ण विश्व के लिए अपूर्णिय क्षति है। उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पण एवं श्रद्धांजलि हेतु 20 फरवरी मंगलवार प्रातः 9 बजे श्री धनकेशरी मंगल भवन, धमतरी में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया है.उक्त सभा श्रीमती नम्रता गांधी (जिलाधीश, धमतरी) पंकज जैन (न्यायधीश धमतरी) के सानिध्य में होगा.कार्यक्रम में उपस्थिति की अपील श्री दिगम्बर जैन पंचायत अध्यक्ष दीपक जैन,सचिव अमित जैन,श्री जैन श्वेतांबर मू.पू. संघ अध्यक्ष विजय गोलछा,सचिव अशोक राखेचा,सकल जैन श्री संघ अध्यक्ष चैनसुख पारख,सचिव आकाश गोलछा,श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन संघ अध्यक्ष बसंत ओसत्वाल,सचिव नेमीचंद छाजेड़,कल्प कल्पवृक्ष अध्यक्ष रूपल लोढ़ा ने की है.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!