Uncategorized

शहर के एंट्रेंस पॉइंट पर अटल परिसर के निर्माण से बिखेरेगा अद्भुत नजारा, निर्माण कार्य पहुंचा पूर्णता की ओर

धमतरी शहर के विकास के गौरव गाथा में एक नए अध्याय जुड़ने वाला है और वह है अटल परिसर का निर्माण। इसका निर्माण शहर के प्रवेश स्थल पर रायपुर से धमतरी आने पर किया जा रहा है। धमतरी शहर आने वाले लोगों को यह अपनी और आकर्षित करेगा। अटल परिसर का निर्माण कार्य लगभग पूर्ण होने वाला है। दिन के अलावा रात्रि में भी यह अत्यंत ही आकर्षक नजर आने वाला है। निर्माण कार्य के दौरान ही अटल परिसर अपनी अलग ही छटा बिखेर रहा है। आने जाने वाले लोग रुककर कर अटल परिसर की सुंदरता को निहार रहे हैं। रात्रि में लगे आकर्षक लाइटिंग से अटल परिसर की सौंदर्यता और भी बढ़ गई है। शहर के मुख्य एंट्रेंस पॉइंट पर इसका निर्माण होने से सबकी निगाहें इस ओर जाने लगी है। प्रारंभिक तौर पर ही निगम प्रशासन अटल परिसर के निर्माण और इसकी गुणवत्ता अच्छी हो इस कार्य के लिए जुट गया था। नतीजन अटल परिसर का निर्माण कार्य लगभग पूर्णता की ओर है। अति शीघ्र इसका निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा। इसी के साथ ही शहर विकास के गौरव गाथा में एक नया अध्याय जुड़ जाएगा।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!