Uncategorized

महापौर रामू रोहरा के नेतृत्व में रिसाई पारा पूर्व की गली-कूचों में विकास की नई राह

नौशाद गली में सीसी रोड-नाली निर्माण से गलीवासियों का सपना हुआ साकार: मेघराज जी


धमतरी । महापौर रामू रोहरा के नेतृत्व और मार्गदर्शन में रिसाई पारा पूर्व वार्ड की नौशाद गली में सीसी रोड एवं नाली निर्माण का कार्य पूरा होने से क्षेत्रवासियों को वर्षों से चली आ रही परेशानी से राहत मिली है। नौशाद गली के रहवासियों की समस्या को वार्ड पार्षद मेघराज ठाकुर ने गंभीरता से लेते हुए सीसी रोड एवं नाली निर्माण के लिए महापौर रामू रोहरा के समक्ष प्रस्ताव रखा। महापौर ने प्रस्ताव को प्राथमिकता देते हुए निर्माण कार्य की स्वीकृति प्रदान की, जिसके बाद अब गलीवासियों का सपना साकार हुआ है। पार्षद मेघराज ठाकुर ने कहा कि वार्ड में सड़क और नाली का निर्माण उनकी पहली प्राथमिकता है, क्योंकि बेहतर सड़क और व्यवस्थित नाली व्यवस्था से स्वच्छता के साथ-साथ आवागमन भी सुगम होता है। उन्होंने कहा कि बरसात के दिनों में जलभराव और कीचड़ की समस्या से लोगों को परेशानी होती थी। सीसी रोड और नाली निर्माण से इन समस्याओं का काफी हद तक समाधान होगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!