Uncategorized

धार्मिक आयोजन समाज में प्रेम, भाईचारे और समरसता को मजबूत करते हैं : रंजना साहू

खरेंगा, अरौद एवं लीलर में आयोजित रामधुनी प्रतियोगिता में शामिल हुईं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष


धमतरी। ग्राम खरेंगा, अरौद एवं लीलर में आयोजित रामधुनी प्रतियोगिता कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं धमतरी पूर्व विधायक श्रीमती रंजना डीपेन्द्र साहू बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुईं। रंजना साहू ने कहा कि भगवान श्रीराम का जीवन हमें सत्य, मर्यादा, त्याग, सेवा, कर्तव्य और आदर्श जीवन का संदेश देता है, रामधुनी एवं धार्मिक आयोजन केवल आध्यात्मिक आस्था से जुड़े कार्यक्रम नहीं हैं, बल्कि इनके माध्यम से समाज में पारस्परिक प्रेम, भाईचारा, समरसता एवं सद्भाव की भावना मजबूत होती है, ऐसे आयोजन हमारी संस्कृति और परंपराओं को जीवंत बनाए रखने के साथ ही नई पीढ़ी को अपनी धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत से जोडऩे का कार्य करते हैं। श्रीमती साहू ने कहा कि पितृपक्ष भारतीय संस्कृति में पूर्वजों के प्रति श्रद्धा, कृतज्ञता और स्मरण का महत्वपूर्ण अवसर है, ऐसे पावन समय में भगवान श्रीराम का गुणगान और धार्मिक आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं। इस दौरान, जनपद अध्यक्ष श्रीमती अंगिरा ध्रुव, भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष एवं जनपद सदस्य श्रीमती अनिता मुकेश यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!