भाजपा पिछड़ा मोर्चा का बस्तर प्रवास : जगदलपुर में प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव से की पदाधिकारियों ने मुलाकात
पांच दिवसीय प्रवास के दौरान बस्तर क्षेत्र में संगठन को किया जायेगा मजबूत

धमतरी। 26 से 30 अक्टूबर तक भाजपा पिछड़ा मोर्चा का बस्तर प्रवास है। जिसके तहत कांकेर कोंडागांव बस्तर सुकमा दंतेवाड़ा बीजापुर में पांच दिवसीय प्रवास के तहत बस्तर मे पिछड़ीं जाति के निवासियों को भाजपा से जोड़कर बस्तर मे संगठन को मजबूत करने हेतु भाजपा पिछड़ा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अशोक साहू महामंत्री डा खिलावन साहू उपाध्यक्ष खिलावन साहू बस्तर संभाग प्रभारी निर्देश निदान सह प्रभारी हेमराज सोनी प्रदेश के सदस्य तामेश्वर साहू किशोर देवांगन दीपक जायसवाल अरण साहू भूपेन्द शंकर सेन जुटे हुए है। बता दे कि बस्तर मे मोर्चा को मजबूत करने हेतू बूथ मंडल जिला तक संगठन सभी पिछड़ी जाति जिन्हें राज्य व केन्द्र सरकार की पिछड़ीं जाति के जन कल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराकर मोर्चा को बस्तर क्षेत्र में और मजबूत किया जाएगा। बस्तर प्रवास के दौरान पिछड़ा मोर्चा के पदाधिकारियों द्वारा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव से सौजन्य भेंट किया गया।

