Uncategorized

उगते सूर्य को अध्र्य के साथ छठ महापर्व का हुआ समापन

36 घंटे निर्जला उपवास रख महिलाओं ने प्रकट की आस्था

महापौर रामू रोहरा, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना साहू सहित जनप्रतिनिधियों व नेताओं ने दी पर्व की बधाई

धमतरी। सूर्य उपासना का महापर्व छठ की धूम मची रही। इसके तहत 36 घंटे का निर्जला व्रत रखने वाली महिलाओं ने संध्या के सूर्य को विधिवत अध्र्य देकर एवं विभिन्न सामाग्री अर्पण कर अपनी आस्था प्रकट की। गौरतलब है कि छठ महापर्व शहर में पूरी आस्था एवं उल्लास से मनाया गया। इसका उत्साह व्रत रखने वाली सुहागिन महिलाओं में देखते ही बना। प्रभावती सिंग, बरखा शर्मा, चुनमुन तिवारी, अनामिका शर्मा, नीतासिंग, पुष्पा देवी आदि महिलाओं ने बताया कि
कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को छठ महापर्व मनाया जाता है। जो कि संतान सलामति एवं घर के सुख शांति तथा समृद्धि के लिए की जाती है। इसकी शुरुआत शनिवार से नहाया खाय रस्म के साथ हो गई है। दूसरे दिन रविवार को खरना के तहत रात में महिलाओं ने सात्विक भोजन कर तन मन को शुद्ध किया। इसके पश्चात उनका 36 घंटे का निर्जला कठोर व्रत शुरु हुई। महापर्व के तीसरे दिन व अंतिम दिन आज सुबह व्रत रखने वाली सुहागिन महिलाएं रुद्री स्थित रुद्रेश्वर घाट पहुंची। जहां गन्ने का मंडप सजाया गया। पशश्चात व्रती महिलाएं सुबह के उगते सूर्य को विधिवत अध्र्य देकर भगवान सूर्य एवं उनकी बहन माता छठी की विशेष पूजा की। साथ ही बांस के सूप में फल ठेकुआ प्रसाद गन्ना, नारियल सहित अन्य सामाग्री रख कमर भर पानी में डूबकर संध्या के सूर्य को अध्र्य दे संतान सलामति एवं मनवांछित फल के लिए मंगल कामना की। छठ महापर्व की बधाई देने कल शाम व आज सुबह महापौर रामू रोहरा, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना साहू के अलावा महेन्द्र पंडित, कौशिल्या देवांगन, महेन्द्र खण्डेलवाल, राजेन्द्र शर्मा, बरखा शर्मा, चंद्रकला पटेल अनिता अग्रवाल, भारती साहू, गजेन्द्र कंवर, पार्षद पिंटू यादव, आदि रुद्रेश्वर घाट पहुंचे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!