Uncategorized

दानवीर भामाशाह के जीवन से हमें स्वार्थ से ऊपर उठकर समाज एवं राष्ट्रहित की प्रेरणा मिलती हैं – ओंकार साहू

नवागांव कंडेल में साहू समाज द्वारा आयोजित दानवीर भामाशाह जयंती में बतौर मुख्यातिथि शामिल हुए विधायक

धमतरी विधायक ओंकार साहू दानवीर भामाशाह जयंती के पावन अवसर पर ग्राम नवागांव ( कंडेल ) पहुंचकर साहू समाज भवन में टाइल्स और शौचालय निर्माण का भूमिपूजन विधि विधान के साथ किया. वहां ग्रामीण साहू समाज के अनुकरणीय पहल से नेत्रदान व रक्तदान करने वाले का सम्मान समारोह आयोजित किया गया. इस समारोह सैकड़ों की संख्या में लोगों ने रक्तदान कर व 5 लोगों ने नेत्र दान कर दानवीर भामाशाह के जयंती को सफल बनाया साथ में पढ़ाई में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को भी प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया. इस कार्यक्रम में विधायक ओंकार साहू बतौर मुख्य अतिथि रहे उन्होंने मां कर्मा और दानवीर भामाशाह के छायाचित्र का पूजन अर्चन कर क्षेत्र की समृद्धि की कामना किये. उन्होंने ने अपने उद्बोधन में कहा दानवीर भामाशाह की जीवन गाथा आज समाज में परिचय का मोहताज नहीं है उनकी दानवीरता के कारण समाज के हर मंचों पर बड़े सम्मान के साथ उन्हें याद किया जाता हैं उन्होंने आगे कहा भामाशाह के जीवन से हमें यह प्रेरणा मिल रहा है कि हमें अपने स्वार्थ से ऊपर उठकर समाज और राष्ट्रहित में काम करना है तभी समाज का चहुमुखी उत्थान संभव है.इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से धमतरी विधायक ओंकार साहू , ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष घनश्याम साहू , लखन लाल ध्रुव सरपंच , श्री मति दिनेश्वरी साहू जनपद सदस्य , ऋषभ ठाकुर पार्षद,चितेंद साहू पार्षद , धर्मेंद्र पटेल एनएसयूआई , लीलाराम साहू, मनराखन साहू , माखन साहू , दिलीप साहू , रोशन साहू , दुलारु साहू , जीवन लाल डहरिया, ललित पटेल , उर्वशी साहू , यशोमति साहू , राही साहू , लीलाराम कुर्रे, शिवकुमार साहू देवानन्द साहू , रेखराम साहू , अशोक साहू , अशोक कुमार साहू , साथ में बड़ी संख्या में मातृ शक्ति व समाज जन उपस्थित रहे.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!