Uncategorized

हिंदू प्रीमियर लीग की आदिवासी समाज विजेता व धीवर समाज बनी उपविजेता


धमतरी। मॉर्निंग क्रिकेट क्लब के तत्वाधान में हिन्दू समाज के खेल प्रेमियों एवं क्रिकेट खिलाडिय़ों के लिये जिला स्तरीय हिंदू प्रीमियर लीग का आयोजन पीजी कॉलेज मैदान में कराया जा रहा था जिसमे विभिन्न समाज के 22 टीमों ने हिस्सा लिया था जिसमे धीवर समाज की टीम ने लगातार लीग मैचो में जीत हासिल कर आयोजन के सेमी फाइनल मैच में 100 रन बनाकर रामपुर वार्ड की कंबाइन टीम को नजदीकी मुकाबले में 8 रनो से हराकर फाइनल में पहुंची जंहा उनका मैच आदिवासी समाज से हुआ आदिवासी समाज ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करते हुए धीवर समाज को 75 रन ही बनाने दिये जिसको बनाते हुए आदिवासी समाज विजेता एवं धीवर समाज उपविजेता बनी धीवर समाज के खिलाडिय़ों के लिये बड़े ही गर्व की बात है की आयोजन के दूसरे वर्ष में ही उन्होंने उप विजेता का खि़ताब अपने नाम कर लिया कप्तान कोमल सार्वा एवं टीम मेंटोर पुष्पेंद्र हिरवानी ने कहा हम आने वाले सीजन में और भी कड़ी मेहनत करके विजेता बनने का प्रयास करेंगे साथ ही आयोजन समिति टीम के सभी खिलाडिय़ों एवं समाज को धन्यवाद दिया पुरे टूर्नामेंट में विशेष आकर्षण का केंद्र रहें धीवर समाज रायपुर जिला के ऑल राउंडर्स खिलाडि़ रवि फरीकर जिनको बेस्ट प्लेयर चुना गया उनको 10000 रूपये की राशि आयोजन समिति द्वारा प्रदत की गयी साथ ही विजेता टीम को 100000 रुपए नकद एवं विनर ट्रॉफी एवं उप विजेता टीम धीवर समाज को 50000 रूपये नकद एवं विनर ट्रॉफी प्रदान की गयी धीवर समाज की टीम में संतु निषाद सूरज धीवर सालिक धीवर गुलाब निषाद प्रीतम निषाद राजा हिरवानी निक्कू धीवर सौरभ निर्वाण गज्जू निषाद जयेश सार्वा किशन मिनपाल अगेश्वर निषाद ऋषभ हिरवानी दुलेश तारक विष्णु हिरवानी करण हिरवानी रुपेश जगबेडहा तरुण जगबेडहा भौमिक नाग संस्कार हिरवानी संतु हिरवानी सहित अन्य समाज एवं खिलाडी जन टीम का उत्साह बढ़ाने मैदान में उपस्थित रहें धीवर समाज प्रदेश संरक्षक परमेश्वर फूटान धमतरी परगना अध्यक्ष नर्बदा जगबेडहा सचिव सोहन धीवर ने टीम को शुभकामनायें प्रेषित कर सभी खिलाडिय़ों का सम्मान समारोह आने वाले 5 अप्रेल को धीवर समाज भवन माँ शीतला माता मंदिर प्रांगण में रखा है।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!