Uncategorized

मच्छरों व जलजनित बीमारियों की रोकथाम के लिए निगम द्वारा वार्डो में किया जा रहा दवा का छिड़काव

धमतरी। मच्छर व डायरियां सहित जलजनित रोग से बचाने नालियों सहित अन्य स्थलो में दवा छिड़काव किया जा रहा है। अब तक छह दिन में सत्रह वार्डो में दवा छिड़काव कार्य पूर्ण कर लिया गया है। गौरतलब है कि बारिश के मौसम में कई तरह की बीमारियां शुरु हो जाती है। इसे गंभीरता से लेते हुए नगर निगम प्रशासन अलर्ट हो गई है। और अपने स्तर पर अभियान चला रही है। ताकि शहरवासी सुरक्षित रह सके। निगम के स्वास्थ्य अधिकारी मो. शेरखान ने बताया कि आयुक्त के निर्देश एवं उपायुक्त के मार्गदर्शन में बारिश के मौसम को ध्यान में रख अभियान शुरु किया गया है। इसके तहत वार्डवार नालियों में एंटी लार्वा दवा का छिड़काव किया जा रहा है। छह जुलाई से तेरह जुलाई तक के अभियान में सुंदरगंज, सरदार वल्लभभाई पटेल वार्ड, बठेना, औद्योगिक वार्ड, हटकेशर, शीतलापारा, लालबगीचा, सुभाष नगर, मोटर स्टैंड, आमापारा, सदर उत्तर वार्ड, रामसागर पारा, अंबेडकर वार्ड, रिसाईपारा पूर्व वार्ड सहित करीब सत्रह वार्डो में दवा छिड़काव कार्य पूर्ण कर लिया गया है। यह अभियान बीस जुलाई तक चलेगा। साथ ही फागिंग मशीन से भी दवा छिड़काव कराया जा रहा है। अभियान के तहत मुन्ना लाल, धनेश सिन्हा, शकील, यशवंत पटेल, अश्वनी राजपुत, लक्षमण रजक, संदीप डोंगरे, लोचन सोना, टिकेश्वर सोना, लक्ष्मीनारायण आदि कर्मचारी सहित अन्य सेवा दे रहे है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!