Uncategorized

राष्ट्रीय गौशाला जनकपुर पहुंचे भगवान जगन्नाथ के दर्शन हेतु पहुंच रहे भक्त

हो रहा भगवान का अलौकिक श्रृंगार व महाआरती, 19 को होगी वापसी

धमतरी। 7 जुलाई को जगदीश मंदिर से रथयात्रा निकाली गई। नगर भ्रमण करते हुए रथ में सवार भगवान जगन्नाथ, भाई बलभद्र बहन सुभद्रा की रथयात्रा जनकपुरी राष्ट्रीय गौशाला विंध्यवासिनी मंदिर के पीछे पहुंची। 11 दिनों तक जनकपुर में रहने के पश्चात 19 को रथ मेंं सवार होकर भगवान पुन: जगदीश मंदिर पहुंचेंगे। गौशाला में प्रतिदिन महाप्रभु के दर्शन हेतु श्रद्धालुओं के भीड़ उमड़ रही है। भगवान के अलौकिक श्रृंगार के बाद महाआरती की जाती है। राष्ट्रीय गौशाला ट्रस्ट के अध्यक्ष अनिल अग्रवाल एवं सदस्योंगणो द्वारा प्रतिदिन महाप्रसाद की सेवा की जा रही है। पंडित बालकृष्ण शर्मा मुख्य पुजारी द्वारा भगवान जगन्नाथ की कथा का वर्णन किया जाता है। सभी श्रद्धालुगण आस्था से परिपूर्ण भाव से महाप्रभु की सेवा में समर्पित है। शाम के समय भजन कीर्तन के साथ आस्था और श्रद्धा से परिपूर्ण वातावरण निर्मित हो रहा है। प्रतिदिन सुबह 9 से 10 बजे और शाम को भजन कीर्तन का आयोजन किया जाता है। महाप्रभु की सेवा में समर्पित भक्तजनों द्वारा 19 जुलाई तक विभिन्न कार्यक्रमों राष्ट्रीय गौशाला में आयोजन किया जाना है। कल शाम जहां रामधुनी समिति द्वारा भजनों के माध्यम से भक्तों को धर्म के बंधन में बांधते हुए झूमने के लिए मजबूर कर दिया तो दूसरी और रविवार को महिलाओं के द्वारा विशेष भजन संध्या का आयोजन भी किया गया। ट्रस्ट के सभी सदस्यगण शहर के इस प्रमुख धार्मिक आयोजन रथयात्रा को भव्य एवं दिव्य बनाने के लिए लगे हुए हैं। सभी कार्यक्रम में शामिल होने की अपील राष्ट्रीय गौशाला ट्रस्ट के अध्यक्ष अनिल अग्रवाल ने लोगों से की है।

महाप्रभु जगन्नाथ जी का आगमन जनकपुर राष्ट्रीय गौशाला पहुँचने पर भव्य एवं दिव्य स्वरूप प्रदान करने के लिए राष्ट्र गौशाला ट्रस्ट के अध्यक्ष अनिल अग्रवाल, ट्रस्टीगण आमंत्रित सदस्य समाजसेवी एससी बाहेती, निर्मल बरडिया, प्रीतेश गांधी, रामकिशन अग्रवाल, हर्षद मेहता, लख्खु भाई भानुशाली, रितेश लोढा, हेतल संघवी, मदन मोहन खंडेलवाल, प्रदीप अग्रवाल, अनील अग्रवाल, महेन्द्र चोपड़ा, नवलकिशोर अग्रवाल, सुनील जैन, विपिन पटेल, पंकज महावर, ओमप्रकाश महावर, विजय महावर, जिगनेश ठक्कर, श्याम अग्रवाल, मनसुख अग्रवाल, आशिष अग्रवाल, सुरेश महावर, विपिन पवार आदि जुटे हैं। जगदीश मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष किरणकुमार गांधी, उपाध्यक्ष सत्यनारायण राठी, सचिव प्रकाश गांधी, सहसचिव मोहन अग्रवाल, कोषाध्यक्ष लखमशी भानुशाली, ट्रस्टी श्यामसुंदर अग्रवाल, डा. हीरा महावर, श्याम अग्रवाल, हर्षद मेहता, गोपाल शर्मा, लक्ष्मीकांत बाहेती, अजय अग्रवाल, विपिन पटेल, मदनमोहन खंडेलवाल, बिहारीलाल अग्रवाल, दयाराम अग्रवाल, रमेश लाट, भरत सोनी, पं. बालकृष्ण शर्मा, अनिल मित्तल, आमंत्रित सदस्य विनोद अग्रवाल, समाजसेवी कीर्ति शाह, महेंद्र पंडित, दिलीप सोनी, गोवर्धन सोनी, महेंद्र राजपुरिया, राजेंद्र शर्मा पार्षद, संजय अग्रवाल, देवेश अग्रवाल, सूरज शर्मा, रवि शर्मा, अंशुल महावर, प्रजय महावर, सुनील सोनी, गोलू ठाकुर, कुलेश सोनी, लोचन भाई, मनहर गांधी, तरुण अंबानी, पीयूष राठौड़ सरिता यादव, पिंटू यादव, केवल साहू, हरि कटारिया, आदि आयोजन को विशाल रूप देने कार्ययोजना बना रहे हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!