Uncategorized

पूर्व विधायक गुरमुख सिंह होरा को जन्मदिन की दी जा रही हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें

ईश्वर से की प्रार्थना,विधानसभा क्षेत्र का विकास निरंतर तेजी से हो, क्षेत्र की जनता सुखी और समृद्ध रहे तथा पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश में खुशहाली, शांति और समृद्धि बनी रहे

धमतरी। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष एवं धमतरी विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक गुरमुख सिंह होरा के जन्मदिन के अवसर पर कांग्रेसजनों, समर्थकों एवं शुभचिंतकों द्वारा उन्हें अपार शुभकामनाएं एवं बधाई दी जा रही है।
गुरमुख सिंह होरा धमतरी विधानसभा क्षेत्र में सक्रिय एवं जनसमर्पित नेता के रूप में अपनी अलग पहचान रखते हैं। विधायक रहते हुए उन्होंने क्षेत्र की जनता से निरंतर संपर्क बनाए रखते हुए जनहित और विकास के मुद्दों को प्राथमिकता दी। संगठन में भी उनकी सक्रिय भूमिका और राजनीतिक अनुभव को महत्वपूर्ण माना जाता है।
अपने जन्मदिन के अवसर पर गुरमुख सिंह होरा ने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि धमतरी विधानसभा क्षेत्र का विकास निरंतर तेजी से हो, क्षेत्र की जनता सुखी और समृद्ध रहे तथा पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश में खुशहाली, शांति और समृद्धि बनी रहे।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में शुभचिंतकों ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ, सुखद एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!