Uncategorized

जीएसटी रिफार्म से देशवासियों को टैक्स से मिली बड़ी राहत,भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष ने प्रधानमंत्री का जताया आभार

मोदी सरकार का संकल्प है जनता की जेब पर बोझ घटे और अर्थव्यवस्था मज़बूत बने - रंजना साहू


धमतरी। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जीएसटी परिषद ने आज जीएसटी रिफॉम्र्स को मंजूरी प्रदान की है,जिससे देशवासियों को टैक्स में भारी राहत मिलने वाली है,आज देशवासियों को बड़ी राहत मिली है,देश में अब सिर्फ दो जीएसटी स्लैब रहेंगे 5 प्रतिशत और 18 प्रतिशत यानी 12 प्रतिशत और 28 प्रतिशत की दरें खत्म हो गईं, और ज़्यादातर वस्तुएँ आसान व सुलभ टैक्स ढाँचे में आ गई हैं। जिस पर धमतरी की पूर्व विधायक एवं प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष रंजना साहू ने खुशी जाहिर करते हुए इसे अत्यंत सराहनीय एवं स्वागत योग्य बताया। श्रीमती साहू ने कहा इसका सीधा लाभ किसानों, एमएसएमई, मध्यम वर्ग, महिलाओं, युवाओं और छोटे व्यापारियों को मिलेगा। यह महत्वपूर्ण निर्णय न केवल नागरिकों के जीवन को सरल व सुगम बनाएगी बल्कि उद्योग व व्यापार जगत को नवीन ऊर्जा देने के साथ स्थानीय उत्पादन व उद्यमिता को भी बढ़ावा देगी। देश की जनता के प्रति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अटूट प्रतिबद्धता से संभव हुआ यह कदम भारत की अर्थव्यवस्था को और अधिक सशक्त, समावेशी और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में अत्यंत महत्वपूर्ण साबित होगा। इस ऐतिहासिक निर्णय के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण को समस्त प्रदेवासियों की तरफ से हार्दिक आभार प्रकट करती हूँ ।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!