Uncategorized

रायपुर जा रहे मितानिनों को पुलिस ने रोका, नाराज मितानीनियों को चक्काजाम कर की जमकर नारेबाजी

धमतरी रायपुर मार्ग पर ग्राम सेमरा के पास चक्काजाम से दोनो ओर लगी वाहनों की लंबी कतार


धमतरी। अपनी विभिन्न मांगों को लेकर रायपुर जा रहे कांकेर बालोद सहित अन्य जिले के मितानिनों को धमतरी पुलिस ने रोका दिया, जिससे नाराज मितानिनों ने रायपुर भखारा धमतरी मार्ग में ग्राम सेमरा के पास चक्काजाम कर दिया, और अपनी मांगों को लेकर जमकर नारेबाजी की, सभी मितानिन राजधानी रायपुर के तुता धरना स्थल जा रहे थे, वही मौके पर भारी पुलिस बल पहुँची है, और मितानिनों को सड़क से हटने समझाइस दी गई।
बता दें कि चक्काजाम से सड़क के दोनो ओर वाहनों की कतार लग गई है, मितानिनों ने बताया कि उनकी प्रमुख मांग नियमितीकरण, 50 प्रतिशत मानदेय और एनजीओ के अंडर काम नही करने की मांग शामिल है, जिसको लेकर बड़ी संख्या में मितानिन प्रदर्शन करने रायपुर जा रहे थे, मितानिनों का कहना है कि राज्य सरकार ने अपनी चुनावी घोषणा पत्र में उनका नियमितीकरण करने का वादा किया था, लेकिन अभी तक सरकार ने अपना वादा पूरा नही किया है, बताया कि कई बार शासन को आवेदन के माध्यम से अपनी मांगों से अवगत करा चुके है, इसके बाद भी शासन द्वारा उनकी मांगों को लेकर कोई पहल नही किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!