Uncategorized

कुरुद नगर पंचायत अध्यक्ष ज्योति भानू चन्द्राकर के जन्म दिन पर क्षेत्रवासियों ने दी बधाई

कुरुद नगर को तरक्की की राह पर तेजी से आगे बढ़ाना है उद्देश्य - ज्योति


कुरुद। कुरुद नगर पंचायत अध्यक्ष ज्योति भानू चन्द्राकर के जन्म दिन पर क्षेत्रवासियों ने उन्हें बधाई दी है। इस मौके पर आज सुबह से उनके समर्थको व शुभचिंतको द्वारा उनसे भेंट कर व सोशल मीडिया के माध्यम से बधाईयां दे रहे है। इस मौके पर पर चर्चा के दौरान श्रीमती चन्द्राकर ने कहा कि वे जन्मदिन के अवसर पर क्षेत्रवासियों के उज्जवल भविष्य व सुख समृद्धि की कामना करते है। लगातार क्षेत्र तरक्की की ओर अग्रसर हो, सभी सुखी व स्वस्थ्य रहे यही कामनाओं के साथ जन्म दिन मनाते है। आगे कहा कि उनका उद्देश्य कुरुद नगर को तरक्की की राह पर तेजी से आगे बढ़ाना है। नगर वासियों के सहयोग व आशीर्वाद से इस कार्य में निरंतर आगे बढ़ रहे है। आज उनकी दिन की शुरुआत बड़े बुजुर्गो के आशीर्वाद व भगवान के पूजा के साथ हुई। नगर पंचायत के पार्षद, अधिकारी कर्मचारी व नगर वासियों ने जन्म दिन पर बधाई दी है। उन्होने बधाई एवं शुभकामनाएं देने वालो का धन्यवाद ज्ञापित किया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!