Uncategorized

गोल बाजार परिसर में कचरा फैलाने वालों पर निगम की कार्रवाई

विक्रेताओं के विरुद्ध की गई 200-200 रू की चालानी कार्रवाई


धमतरी। गोल बाजार परिसर में फल विक्रेताओं द्वारा खुले में कचरा फैलाने की शिकायत मिलने पर निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। जांच के दौरान पाया गया कि कुछ विक्रेताओं द्वारा सड़े-गले फल, पत्तियां एवं अन्य अपशिष्ट सामग्री सड़क और नाली के पास फेंकी जा रही थी, जिससे आसपास गंदगी फैल रही थी और आम नागरिकों को परेशानी हो रही थी। नगर निगम के स्वच्छता विभाग की संयुक्त टीम ने संबंधित फल विक्रेताओं के विरुद्ध 200-200 रू.चालानी कार्रवाई की। साथ ही उन्हें सख्त हिदायत दी गई कि भविष्य में कचरा निर्धारित स्थान पर ही डालें तथा दुकान के आसपास साफ-सफाई बनाए रखें। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ आगे भी इसी प्रकार की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। निगम अधिकारियों ने सभी व्यापारियों और नागरिकों से अपील की है कि वे स्वच्छता नियमों का पालन करें और नगर को स्वच्छ बनाए रखने में सहयोग दें। स्वच्छ शहर के निर्माण में प्रत्येक नागरिक की भागीदारी आवश्यक है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!