Uncategorized

प्रदेशाध्यक्ष किरण देव, केबिनेट मंत्री केदार का कुरुद में हुआ स्वागत

मूलचंद सिन्हा
कुरुद। भाजपा के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष किरण देव और केबिनेट मंत्री केदार कश्यप का नगर के सांधा चौक में भाजपाईयों ने भव्य स्वागत किया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने जीत का श्रेय कार्यकर्ताओं को देते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत के बलबुते पर ही छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनी है उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को आगामी लोकसभा चुनाव के लिए तैयार रहने आव्हान किया। वरिष्ठ मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि हमारी सरकार मोदीजी की घोषणाओं को जल्द से जल्द पुरा कर प्रदेश में खुशहाली लाएगी।

इस अवसर पर भाजपा के बस्तर सहप्रभारी निरंजन सिन्हा वरिष्ठ भाजपा नेता कमलेश ठोकने पंकज सिन्हा सुरेश अग्रवाल पूर्व अध्यक्ष ज्योति चंद्राकर नेता प्रतिपक्ष भानु चंद्राकर पुष्पेंद्र साहू आनंद यदु होरीलाल साहू, मूलचंद सिन्हा कृष्णकान्त साहू निर्मल चंद्राकर लोकेश साहू टिकेश साहू किशोर यादव कमलेश चंद्राकर शेखर साहू चोवा साहू आशीष साहू संतोष सोनी योगेंद्र सिन्हा शत्रुहान साहू थानेश्वर साहू संजय चंद्राकर भोजराज चंद्राकर सत्यप्रकाश सिन्हा आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!