Uncategorized

प्रदेश में डबल इंजन की भाजपा सरकार मोदी जी की गारंटी को कर रही पूरा – अजय चन्द्राकर

आज सुशासन दिवस पर किसानों को दिया जा रहा घोषणा अनुरुप बकाया बोनस

मूलचंद सिन्हा
कुरुद । कुरुद विधायक अजय चंद्राकर ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी के अनुरूप सुशासन दिवस पर किसानों को खरीफ वर्ष 2014-15 और 2015-16 की धान बोनस की राशि वितरित की जाएगी। छत्तीसगढ़ प्रदेश में डबल इंजन की भाजपा सरकार ने अपनी जन घोषणा पत्र पर अमल करते हुए छत्तीसगढ़ विधानसभा सत्र के पहले अनुपूरक बजट में तीन प्रमुख घोषणाओं को शामिल कर यह सिद्ध कर दिया है कि हमने बनाया हैं हम ही संवारेंगे। तीनों प्रमुख घोषणाएं अनुपूरक बजट में पारित हुई। भाजपा सरकार ने अपने पहले अनुपूरक बजट में घोषणा पत्र में शामिल प्रदेश वासियों के लिए 18 लाख प्रधानमंत्री आवास, महतारी वंदन योजना एवं 2 वर्ष की बकाया बोनस दिए जाने के लिए बजट में प्रावधान रखा। छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माता, भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेई के जन्म दिवस और सुशासन दिवस के अवसर पर किसानों को 2 वर्ष का बोनस वितरण किया जाएगा। मिली जानकारी के अनुसार जिला सहकारी केन्द्रिय मर्यादित रायपुर शाखा कुरुद के अंतर्गत शाखा कुरूद, मरोद, दरबा, भखारा, कोर्रा, नारी में बटेंगा सुशासन दिवस पर बोनस। जिसमे कुरूद की पांच सहकारी समिति कुरुद गाड़ाडीह भाठागाँव चर्रा सिवनी कला में 2014-15 में कृषक सदस्य 8150 किसनों को 122578680 रुपये का बोनस दिया जाएगा एवं 2015-16 मे कृषक 8089 किसानो को 123243240 रुपये दिया जावेगा। शाखा दरबा में चार समिति मडली जामगाँव दरबा करगा मे 2014-15 मे कृषक सदस्य संख्या 4051 किसानो से 192903-20 क्विंटल धान खरीदी की गई जिसकी बोनस राशि 57870960 रू, एवं 2015-16 में कृषक सदस्या की संख्या 4049 से 188623.80 क्विंटल की खरीदी का बोनस 57668040 रुपये शाखा दरबा मे कृषक वितरित किया जाएगा। शाखा मरोद से में चार सहकारी समिति अवरी चिवरी कोडेबोड थूहा मे 2014-15 कृषक सदस्य संख्या 4201 किसानो से 206849.60 क्विंटल धान खरीदी की गई जिसकी बोनस राशि में 62084880 रुपये 2015-16 में कृषक सदस्य संख्या 4089 किसानो से 194362480 किंवंटल धान खरीदी की गई जिसकी बोनस राशि 5830884 रु, वितरण किया जावेगा। शाखा नारी के सहकारी समिति कोकड़ी गुदगुदा दर्रा में 2014-15 मे कृषक सदस्यों की संख्या 2784 किसानों ने सहकारी समिति अपनी धान बेचीं जिसमे बोनस राशि 37588200 रूपये दिया जावेगा और 2015-16 में कृषक सदस्य संख्या 2835 किसनो ने अपनी उपज सहकारी समिति मे धान बेचीं जिसमे बोनस राशि 38028, 600 रूपये वितरण किया जावेगा। शाखा कोर्रा व भखारा में भी किसानो को बोनस दिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!