Uncategorized

धमतरी में ही रेलवे रेक पॉइंट: स्वीकृति पर रेल मंत्रालय से प्राप्त हुआ आधिकारिक उत्तर

धमतरी चेंबर ऑफ कॉमर्स के सतत प्रयासों से महत्वपूर्ण सफलता

धमतरी चेंबर ऑफ कॉमर्स अध्यक्ष कैलाश कुकरेजा, प्रदेश उपाध्यक्ष राजा रोहरा, आलोक पाण्डेय, प्रमोद पाण्डेय, एवं सहयोगी देशांत लोढ़ा का रहा सराहनीय योगदान

धमतरी-धमतरी चेंबर ऑफ कॉमर्स (छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की जिला इकाई) द्वारा लंबे समय से उठाए जा रहे धमतरी में रेलवे रेक पॉइंट की स्थापना संबंधी विषय पर अब सकारात्मक परिणाम प्राप्त हुआ है।रेल मंत्री को भेजे गए पत्र के जवाब में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर से दिनांक 15 अक्टूबर 2025 को प्राप्त पत्र (संख्या: परि./दपूमरे/यो सांसद-विधायक 504) में स्पष्ट उल्लेख किया गया है कि धमतरी स्टेशन पर रेक पॉइंट स्वीकृत है तथा इसका निर्माण गेज परिवर्तन के दौरान स्टेशन यार्ड के निर्माण के साथ-साथ ही किया जा रहा है।रेलवे के इस उत्तर से धमतरी क्षेत्र के व्यापार एवं औद्योगिक विकास को नई दिशा मिलने की संभावना है। इस रेक पॉइंट की स्थापना से धमतरी में माल परिवहन की सुविधा सुगम होगी, स्थानीय व्यापारियों को लागत में कमी और परिवहन में सुविधा मिलेगी।इस विषय में निरंतर पत्राचार एवं प्रयास करने वाले धमतरी चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष कैलाश कुकरेजा, प्रदेश उपाध्यक्ष राजा रोहरा, आलोक पाण्डेय, प्रमोद पाण्डेय, एवं सहयोगी देशांत लोढ़ा का योगदान सराहनीय रहा है।धमतरी चेंबर ऑफ कॉमर्स ने इस विषय पर सक्रिय भूमिका निभाते हुए समय-समय पर शासन एवं रेल मंत्रालय का ध्यान आकर्षित कराया। संगठन ने इस उपलब्धि को धमतरी व्यापार जगत की सामूहिक एकता और प्रयासों का परिणाम बताया है।इस अवसर पर अध्यक्ष कैलाश कुकरेजा एवं प्रदेश उपाध्यक्ष राजा रोहरा ने कहा धमतरी में रेक पॉइंट की स्थापना से व्यापार, उद्योग और कृषि क्षेत्र को अत्यधिक लाभ होगा। यह चेंबर के सामूहिक प्रयासों की बड़ी उपलब्धि है।धमतरी चेंबर ऑफ कॉमर्स ने इस निर्णय के लिए रेलवे मंत्रालय एवं दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर मंडल का आभार व्यक्त करते हुए सभी व्यापारिक साथियों एवं सहयोगियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!