Uncategorized

पंजीयन, नवीनीकरण शिविर 1 से 3 अगस्त तक

धमतरी कलेक्टर सुश्री नम्रता गांधी के निर्देशानुसार जिले के 12 मॉडल बसाहट के तहत पंजीयन/नवीनीकरण शिविर का आयोजन किया जाएगा। श्रम पदाधिकारी ने बताया कि 1 से 3 अगस्त तक धमतरी, मगरलोड और नगरी स्थित बसाहट ग्रामों में आयोजित इन शिविरों के लिए कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। एक अगस्त को मगरलोड विकासखण्ड के ग्राम बोईरगांव, बिरझुली और नगरी विकासखण्ड के कल्लेमेटा एवं बगरूमनाला में शिविर आयोजित किया जाएगा। इसी तरह 2 अगस्त को नगरी के राजपुर, कसपुर (रै.) और धमतरी के मुड़पार(शकरवारा) तथा 3 अगस्त को धमतरी के भोयना और बिरनासिल्ली में पंजीयन/नवीनीकरण शिविर लगाया जाएगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!