Uncategorized

समय पर निगम नहीं आने वाले लगभग 35 अधिकारी-कर्मचारियो को महापौर रामू रोहरा ने दी सख्त हिदायत

प्रशासनिक कसावट लाने जुटे महापौर : सुबह 10 बजे नगर निगम पहुंचे महापौर, जांचा अंटेडेंस


धमतरी। महापौर रामू रोहरा शहर के विकास के प्रति गंभीर है इसके अतिरिक्त बुनियादी सुविधाओं की बेहतरी के लिए हमेशा प्रयासरत रहते है. साथ ही नगर निगम की कार्यप्रणाली में सुधार को भी विशेष तवज्जो दे रहे है। इसी के तहत आज महापौर सुबह 10 बजे नगर निगम पहुंचे और अधिकारी-कर्मचारियों के निगम आने के समय की पड़ताल की। इसमें लेटलतीफ अधिकारियों की क्लास भी महापौर ने ली और उन्हे सख्त हिदायत दी।
महापौर श्री रोहरा ने बताया कि निगम पहुंचने वाले लोगो का काम समय-सीमा के भीतर हो उन्हें काम के लिए भटकना न पड़े इस उद्देश्य के साथ वे अपने टीम के साथ के कार्य कर रहे है। इसमें अधिकारी-कर्मचारियों की सहयोग आवश्यक है। आज सुबह जब ठीक 10 बजे वे निगम पहुंचे तो लगभग आधे कर्मचारी निगम दफ्तर नहीं पहुंचे थे। कुछ कर्मचारी 10.30 बजे तक पहुंचे और लगभग 30-35 अधिकारी-कर्मचारी लेट पहुंचे जिन्हें हिदायत देते हुए समझाईश दी गई है। उन्हें आगे से शासन द्वारा निर्धारित समय का विशेेष ध्यान रखने कहा गया है। श्री रोहरा ने कहा कि वे आगे भी इस तरह औचक निरीक्षण करते रहेंगे। ताकि निगम की कार्यप्रणाली में कसावट बनी रहे। जनप्रतिनिधियों व अधिकारी-कर्मचरियों की प्राथमिकता आम जनता की सेवा व सुविधाएं होंनी चाहिए।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!