Uncategorized

केबल तार चोर व चोरी का माल खरीदने वाला कबाड़ी दोनों गिरफ्तार, जेल भेजे गए

पुलिस की सख्त चेतावनी - चोरी का माल खरीदने वाले कबाड़ी हो जाएँ सावधान, कार्यवाही तय है

सिटी कोतवाली पुलिस ने चोरी की घटना का खुलासा कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। एक आरोपी केबल तार चोरी करने वाला है तथा दूसरा आरोपी चोरी का तांबे का तार खरीदने वाला कबाड़ी है।प्रार्थी शांतिलाल जसुजा ( 57 वर्ष), निवासी धमतरी ने थाना सिटी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि 1-2 दिसंबर की रात के दौरान उनके घर से सबमर्सिबल पंप तक लगाए गए लगभग 100 फीट कनेक्शन केबल को किसी अज्ञात चोर द्वारा काटकर चोरी कर लिया गया। रिपोर्ट पर तत्काल धारा 303(2), 317(2), 238 बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।थाना सिटी कोतवाली की टीम ने रिपोर्ट मिलते ही सक्रियता दिखाते हुए घटनास्थल का सूक्ष्म निरीक्षण,स्वतंत्र गवाहों से पूछताछ,
आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण,तकनीकी साक्ष्यों का अध्ययन कर संदेही उदय ढीमर को हिरासत में लेकर पूछताछ की।कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने केबल तार चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी ने बताया कि चोरी किए गए तार को जलाकर तांबा निकालने के बाद उसे जैद खान (कबाड़ी) को बेचा था।मुखबिर की सूचना एवं प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर कबाड़ी जैद खान के पास दबिश दी गई, जहां से चोरी का तांबा गवाहों के समक्ष बरामद किया गया। कुल 7000.रुपये मूल्य का चोरी का तांबा वजाप्ता तैयार कर जप्त किया गया। उदय ढीमर निवासी आमापारा पर धारा 303(2), 238 बीएनएस (चोरी एवं साक्ष्य नष्ट करना, जैद खान (कबाड़ी) निवासी जालमपुर पर धारा 317(2) बीएनएस (चोरी का माल खरीदना/छिपाना)
दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!