Uncategorized

राज्यपाल ने रूचि का किया सम्मान, 10 हजार का चेक देकर बढ़ाया हौंसला

लोकभवन को संबोधित कर रूचि ने बताया योग का महत्व


धमतरी। राज्यपाल रमेन डेका ने 18 अप्रैल को लोकभवन रायपुर में आयोजित कार्यक्रम में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले गुमनाम नायकों को सम्मानित किया। योग के क्षेत्र में कार्य करने वाली 15 वर्षीय रूचि साहू को राजकीय गमछा पहना कर, स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया। स्वेच्छानुदान 10 हजार रूपये का चेक देकर हौंसला बढ़ाया और योग के क्षेत्र में निरंतर कार्य करते रहने की प्रेरणा दी। लोकभवन में आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल ने कहा कि बहुत कम उम्र में रूचि साहू ने योग को अपनी जीवन शैली का हिस्सा बना लिया है और दूसरों को भी प्रेरित कर रही हैं। यह सराहनीय कार्य है। कार्यक्रम के दौरान रूचि साहू को योग के विषय में बोलने के लिए मंच पर अवसर दिया। रूचि साहू ने अपने संबोधन में कहा कि मैं सात साल से निरंतर योग कर रही हूं। आज वातावरण में प्रदूषण और खाद्य पदार्थों में कीटनाशक हावी है। ऐसे समय में शरीर और मन को स्वस्थ रखने के लिए योग और ध्यान आवश्यक है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!