7 से 13 मार्च को होलाष्टक नहीं होगी मंगल कार्य, होलिका दहन के साथ ही होलाष्टक समाप्त
फरवरी में हो रही बड़ी संख्या में शादियां, मार्च में शुरुआती 4 मुहूर्त में भी होंगी शादियां

धमतरी। इन दिनों खूब शादियां हो रही है। शहर सहित ग्रामीण अंचलो में शहनाईयां गूंज रही है। इस साल शादी के कई शुभ मुहूर्त है फरवरी माह में 12 शुभ मुहूर्त होने के कराण लगातार शादियां हो रही है। बता दे कि इस बार फरवरी माह में 6, 7, 12, 13, 14, 15, 16, 18, 19, 21, 23, तारीख को विवाह हेतु शुभ मुहूर्त है। इसलिए पूरे माह शहनाईयां गूंज रही है। वहीं मार्च महीने में शादी के लिए सिर्फ 4 मुहूर्त है। जिनमें 1, 2, 5, 6 तिथि शामिल है। मार्च में होली पर्व के पूर्व ही होलाष्टक 7 मार्च को लग जाएगी जो होलिका दहन की रात्रि 13 मार्च को समाप्त होगी। होलाष्टक के दौरान सभी मंगल कार्य बंद होते है। इस दिन मान्यताओं के अनुसार होलाष्टक के दौरान सभी 8 ग्रह अशुभ होते है इस समय ग्रहों की स्थिति शुभ कार्य के लिए अनुकूल नहीं होती। होलिका दहन के साथ ही होलाष्टक समाप्त होकर शुभ मुहूर्त की पुन: शुरुआत होती है। ज्ञात हो कि इस साल शुरुआत में 14 जनवरी को मकर सक्रांति पर सूर्य के मकर राशि प्रवेश के साथ ही मांगलिक कार्य शुरु हुई है। जिसके तहत विवाह सहित अन्य शुभ कार्य सम्पन्न हो रहे है। अप्रैल माह में 14, 16, 18, 19, 20, 21, 29, 30, मई माह में 5, 6, 8, 9, 14, 16, 17, 18, 22, 23, 27, 28, जून माह में 2, 3, 4 तारीख को विवाह का शुभ मुहूर्त है। इसके पश्चात जुलाई अगस्त, सितम्बर, अक्टूबर तक चार महीने विवाह नहीं होगे। इन चार महीनों में भगवान विष्णु योग निद्रा में होंगे। बता दे कि 6 जुलाई से भगवान योग निद्रा में चले जाएंगे। इसके बाद 31 अक्टूबर तक योग निद्रा में ही रहेंगे। भगवान विष्णु के योग निद्रा से जागने के बाद पुन: मंगल कार्य शुरु होंगे।

बुक है होटल, धर्मशालाएँ, गाडिय़ां
फरवरी माह में शादी के 12 मुहूर्त होने के कारण बड़ी संख्या में शादियां हो रही है। जिसके लिए पहले से ही होटल, रिसार्ट, धर्मशालाएं बुक रहे। वहीं मार्च, अप्रैल व मई माह के लिए पहले से भी भवन सहित गाडिय़ां कैटरिंग व अन्य जरुरी अर्जेंटमेंट की बुकिंग हो रही है। अब लोग अप्रैल, मई भीषण में शादी के बजाये दिसम्बर से फरवरी तक खुशनुमा माहौल व बेहतर मौसम में शादी करना ज्यादा पसंद कर रहे है। इसलिए गर्मी के साथ ही सर्दी के मौसम में भी काफी शादियां होती है।

