मुमुक्षु बहन आस्था लुनिया के भव्य नगर प्रवेश यात्रा में उमड़ा जैन समाज, जगह-जगह हुआ आत्मीय अभिनंदन
धर्म नगरी धमतरी में गूंजा मंगल नगर प्रवेश का जयघोष
त्याग, सयंम, संस्कार व आध्यात्म के मार्ग पर अग्रसर हो रही है मुमुक्षु आस्था बहन

धमतरी। धर्म नगरी धमतरी में रविवार को मुमुक्षु बहन आस्था लुनिया का दीक्षा मुहूर्त पश्चात भव्य नगर प्रवेश हुआ। इस अवसर पर आयोजित नगर प्रवेश यात्रा में बड़ी संख्या में जैन समाज के श्रद्धालु एवं समाजजन शामिल हुए। धार्मिक वातावरण के बीच निकली यात्रा का जगह-जगह श्रद्धालुओं ने आत्मीय स्वागत एवं सत्कार किया। नगर प्रवेश यात्रा श्री आदेश्वर जिनालय से श्री पाश्र्वनाथ जिनालय तक निकाली गई। यात्रा के दौरान गाजे-बाजे के साथ श्रद्धालु उत्साहपूर्वक शामिल हुए। मार्ग में विभिन्न स्थानों पर समाजजनों एवं श्रद्धालुओं ने मुमुक्षु बहन आस्था लुनिया का स्वागत करते हुए अभिनंदन किया। लोगों ने पुष्पवर्षा एवं धार्मिक भावनाओं के साथ उनका स्वागत किया। मुमुक्षु बहन आस्था लुनिया ने रास्ते भर श्रद्धालुओं एवं समाजजनों द्वारा किए गए स्वागत-सत्कार को विनम्रता एवं प्रसन्नता के साथ अभिनंदन स्वीकार किया। नगर प्रवेश यात्रा के दौरान पूरे मार्ग में भक्ति और आध्यात्मिक उल्लास का वातावरण बना रहा। ज्ञात हो कि मुमुक्षु आस्था बहन त्याग सयंम, संस्कार व आध्यात्म के मार्ग पर अग्रसर हो रही है। उनका यह निर्णय लोगो को धर्म व त्याग, संयंम आध्यात्म के मार्ग पर आगे बढऩे की प्रेरणा देगा। उनका यह कठिन आध्यात्मिक मार्ग पर सफलतापूर्वक अग्रसर होने हेतु शुभकामनाएं भी दी जा रही है।
उल्लेखनीय है कि वे स्व. ताराचंद लुनिया एवं श्रीमती कमला देवी लुनिया की सुपौत्री तथा धनराज व श्रीमती पूजा लुनिया की सुपुत्री हैं। नगर प्रवेश कार्यक्रम के माध्यम से जैन समाज ने उनके आध्यात्मिक मार्ग की ओर बढ़ते कदमों के प्रति अपनी श्रद्धा और शुभकामनाएं व्यक्त कीं।
बता दे कि आगानी 10 दिसम्बर को जयपुर राजस्थान में मुमुक्षु आस्था लुनिया की दीक्षा समारोह आयोजित होगा। इस पावन अवसर को लेकर धमतरी जैन समाज व धर्मप्रेमियों में उत्साह का माहौल है।

