Uncategorized

सर्वोदय इंग्लिश हा. से. स्कूल धमतरी में 80 वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया


धमतरी। ज्ञानरत्न शिक्षण समिति द्वारा सर्वोदय इंग्लिश हायर सेकेंडरी स्कूल, धमतरी के प्रांगण में देश का 80 वां स्वतंत्रता दिवस बड़े ही देशभक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पूरा विद्यालय परिसर तिरंगे के रंगों और राष्ट्रप्रेम की भावनाओं से सराबोर नजर आया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि रमेश देवांगन और विद्यालय के संचालक टी. आर. सिन्हा द्वारा माँ सरस्वती की पूजा अर्चना एवं ध्वजारोहण के साथ हुई। ध्वजारोहण के पश्चात सभी उपस्थित विद्यार्थियों, शिक्षकों और स्कूल स्टाफ ने मिलकर राष्ट्रगान गाया और तिरंगे को सलामी दी। विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, शानदार नृत्य, नाटक और भाषण के माध्यम से देश के स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रमेश देवांगन ने अपने प्रेरणादायक उद्बोधन में बच्चों को राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान देने और देश का एक जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के समापन पर बच्चों को मिष्ठान वितरण किया गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!