Uncategorized

मां कालिका चौक में स्वतंत्रता दिवस पर फहराया गया तिरंगा

वीर शहीदों ने देश को आजाद कराने के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर किया है- दिलीप पटेल

 

धमतरी- स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मां कालिका चौक, धमतरी में सर्व समाज समन्वय महासभा जिला धमतरी की जिला अध्यक्ष श्रीमती पद्मिनी चंद्राकर एवं जिला संयोजक दिलीप पटेल द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर वार्ड एवं आसपास के बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।
इस अवसर पर श्रीमती पद्मिनी चंद्राकर ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आजादी का यह पर्व हमारे उन वीर शहीदों के बलिदान का स्मरण कराता है, जिन्होंने अपने प्राणों की आहुति देकर देश को स्वतंत्रता दिलाई। उन्हीं के त्याग और बलिदान के कारण आज हम स्वतंत्र भारत में स्वतंत्रता के साथ अपना जीवन यापन कर रहे हैं। उन्होंने सर्व समाज की ओर से सभी नागरिकों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
इसी क्रम में नगर पालिक निगम के एल्डरमैन एवं सर्व समाज समन्वय महासभा के जिला संयोजक दिलीप पटेल ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमारे वीर शहीदों ने देश को आजाद कराने के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। आज समय बदल चुका है और देश विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति एवं वर्ग को जागरूक और सहभागी बनाने का प्रयास किया जा रहा है, जिसके परिणामस्वरूप देश विकास की ओर निरंतर अग्रसर है।
उन्होंने कहा कि आज भारत की पहचान पूरे विश्व में मजबूत हुई है। देश को विकास और प्रगति की नई दिशा में आगे ले जाने के लिए हम सभी को अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से पालन करना चाहिए तथा राष्ट्रहित में अपना योगदान देना चाहिए। उन्होंने सभी नागरिकों से देश की एकता, अखंडता और विकास के लिए मिल-जुलकर कार्य करने का आह्वान किया।
ध्वजारोहण कार्यक्रम में वार्ड एवं आसपास के अनेक गणमान्य नागरिक एवं साथीगण उपस्थित रहे, जिनमें विष्णु ध्रुव, कृष्ण ढीमर, गौरी शंकर शर्मा, विजय शर्मा, छोटू दीवार, संजय यादव, विकास नाग, जयप्रकाश शर्मा, संतोष ढीमर, सचदेवा जी, ललित चंद्राकर, महेश वर्मा, हेमंत साहू, घनश्याम ध्रुव, रितेश ढीमर, फागु पटेल, गंगाधर ध्रुव, प्रहलाद बंदे, ईश्वर दास, खेमलाल, उमेश बर, राजू बारले, बिट्टू पटेल, जानकी पटेल, पद्मिनी पटेल एवं हिमांशी पटेल सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी एवं आसपास के नागरिक उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!