Uncategorized

योगेश फाउंडेशन ने वितरित की शैक्षणिक सामग्री

शिक्षक राष्ट्र निर्माण के वास्तविक शिल्पकार हैं - अंकिता मिश्रा


धमतरी। शिक्षक राष्ट्र निर्माण के वास्तविक शिल्पकार हैं।उनके मार्गदर्शन,समर्पण एवं सतत प्रयासों से ही विद्यार्थी जीवन में सफलता की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करते हैं। शिक्षा को बढ़ावा देने एवं विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करने के उद्देश्य से शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शंकरदाह में योगेश फाउंडेशन के संचालिका श्रीमती अंकिता रत्नेश मिश्रा ने हायर सेकेंडरी एवं हाई स्कूल के विद्यार्थियों को 150 कांपी,पेन का वितरण किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजसेविका एवं भारतीय जनता पार्टी शहर मंडल धमतरी के उपाध्यक्ष श्रीमती ईश्वरी पटवा ने केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी। विशिष्ट अतिथि भूपेन्द्र मिश्रा स्वदेशी जागरण मंच के जिला संयोजक अपने उदबोधन में कहा कि,प्रत्येक विद्यार्थी में असीम संभावनाएं निहित होती है और यदि वह अनुशासन, परिश्रम एवं आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़े तो जीवन के प्रत्येक लक्ष्य को प्राप्त कर सकता है।शाला विकास प्रबन्धन समिति के अध्यक्ष हेमंत साहू एवं पूर्व अध्यक्ष भानुप्रताप नेताम द्वय ने कार्यक्रम को संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन एवं आभार श्रीमती शोभा दुबे ने किया,इस अवसर पर मुख्य रूप से श्रीमती अंकिता रत्नेश मिश्रा, श्रीमती रमी गौतम, श्रीमती ईश्वरी पटवा,भूपेंद्र मिश्रा,अंकित शर्मा,रितिका तोदगे, प्रियांशु पांडे, हेमन्त साहू,भानु प्रताप नेताम, श्रीमती शोभा दुबे, श्रीमती हेमेश्वरी अंधारे,श्रीमती मोनिका शाह,श्रीमती वर्षा तिवारी, राजेन्द्र कुमार राखेचा, नंदिनी साहू,सरोज ध्रुव,प्रतिमा देशमुख, एस गोस्वामी,प्रदीप सिन्हा शिक्षक, शिक्षिकाएं उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!