Uncategorized

विभिन्न मांगो को लेकर मध्यान्ह भोजन कर्मियों का धरना जारी


धमतरी। छत्तीसगढ़ मध्यान्ह भोजन मजदूर एकता यूनियन के नेतृत्व में गांधी मैदान में धरना जारी है। इसमें मध्यान्ह भोजन कर्मी शामिल होने से कई स्कूलों में मध्यान्ह भोजन तैयार करने कई तरह की परेशानी होने लगी है। वही लंबे समय से मांगो को लेकर पहल नहीं होने से मध्यान्ह भोजन कर्मियों ने मोर्चा खोल दिया है। चरणबद्ध आंदोलन के तहत वे गांधी मैदान में धरना पर बैठे हुए है। यूनियन की महासचिव ललिता साहू, अंजली शर्मा ने बताया कि विधानसभा चुनाव के समय मोदी की गारंटी के तहत मानदेय में पचास प्रतिशत वृद्धि करने घोषणा पत्र के तहत वायदा किया गया था। लेकिन भाजपा सरकार अपनी वायदो को भूल गई है। इसे याद दिलाने धरना शुरु किया गया है। जब वायदा किया है तो उसे पूरी करनी चाहिए। इसे ध्यान में रख चुनावी वायदा याद दिलाने दूसरे दिन जमकर हल्ला बोला गया। साथ ही कलेक्टर दर पर मानदेय सहित अन्य मांगो को जल्द पूर्ण करने मांग की गई। अठाइस फरवरी तक मांग पूरी नही होने पर आंदोलन और तेज किये जाने की चेतावनी दी है।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!