Uncategorized

511 गायत्री साधकों द्वारा सवा करोड़ गायत्री मंत्र का किया गया जाप

नवरात्रि पर्व पर लघु अनुष्ठान का आयोजन

धमतरी. अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे साधना आंदोलन के तहत क्वांर नवरात्रि पर्व पर धमतरी जिले के धमतरी, कुरुद, मगरलोड, नगरी एवं भखारा ब्लाक के 511 साधक भाई बहिनों द्वारा नौ दिवसीय लघु अनुष्ठान में सवा करोड़ गायत्री से अधिक गायत्री महामंत्र का जाप किया गया। गायत्री परिवार के जिला समन्वयक दिलीप नाग ने इस अभियान के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि गायत्री मंत्र की साधना बहुत कल्याण कारी एवं मन वांछित फल प्रदान करने वाला है। अध्यात्म का मूल आधार साधना है। नियमित मंत्र जाप करने से शरीर और मन में शुद्धता आती है। हमारे चरित्र, चिंतन और व्यवहार में परिवर्तन आता है। धीरे धीरे मन मस्तिष्क के कल्मष कषाय दूर होकर पवित्रता आती है। जीवन में आनंद की अनुभूति होने लगती है। दिलीप नाग ने बताया कि नौ दिनों के अनुष्ठान में प्रत्येक साधक 24 हजार गायत्री मंत्र का जाप करके अंतिम दिवस पूर्णाहुति करके अनुष्ठान का समापन करते हैं।इस अभियान में जिले के धमतरी नगर से 83 साधक, धमतरी ग्रामीण से 151 , कुरुद से 62 , मगरलोड से 121, नगरी से 52 एवं भखारा से 42 साधक भाई बहिनों की महत्वपूर्ण भागीदारी रही।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!