स्वतंत्रता दिवस स्वतंत्रता दिवस से पहले डॉ. शोभाराम देवांगन स्कूल मैदान में की गई फुल ड्रेस रिहर्सल

धमतरी। स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त के लिए आज कलेक्टर अबिनाश मिश्रा और पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना पांडेय ने परेड की फूलड्रेस रिहर्सल की। आज फ़ुल ड्रेस रिहर्सल में अपर कलेक्टर श्रीमती इंदिरा देवहारी ने मुख्य मुख्य अतिथि की भूमिका निभायी। पुलिस एवं नगर सैनिक की टुकडिय़ों, स्काउट-गाइड, एन.सी.सी. ने परेड की सलामी दी।उन्होंने परेड का निरीक्षण किया। रिहर्सल समारोह जिला मुख्यालय स्थल डॉ. शोभाराम देवांगन शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के एकलव्य खेल परिसर में आयोजित की गयी । जिला मुख्यालय में स्वतंत्रता दिवस समारोह में इस बार स्कूली बच्चों के देशभक्ति/संस्कृति से परिपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जिसका रिहर्सल किया गया। इस मौके पर विभागों को दिए जाने वाले पुरस्कार एवं पदकों का भी वितरण किया जाएगा। 15 अगस्त के पूर्व रात्रि एवं 15 अगस्त के रात्रि में सभी शासकीय/सार्वजनिक भवनों/राष्ट्रीय महत्व के स्मारकों पर रोशनी की जाएगी। आज के अंतिम रिहर्सल के दौरान एसडीएम पीयूष तिवारी , सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी/कर्मचारी, स्कूल-कॉलेज के छात्र-छात्राएं एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। डॉ. शोभाराम देवांगन शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के एकलव्य खेल परिसर पर रिहर्सल सुबह 9:00 बजे शुरू हुई। आज फुल ड्रेस रिहर्सल में वही इंतजाम रहा जो 15 अगस्त को रहेगा, यानी 15 अगस्त वाले दिन समारोह में भी करीब-करीब यही व्यवस्था रहेगी। जिला मुख्यालय में आयोजित 15 अगस्त के मुख्य समारोह में विधायक कुरूद अजय चंद्राकर मुख्य अतिथि होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार स्वतंत्रता दिवस को सुबह 8:55 बजे मुख्य अतिथि का आगमन होगा। सुबह 8: 56 बजे वे ध्वजारोहण करेंगे। 9:02 बजे परेड का सलामी, गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा। मुख्य अतिथि विधायक कुरूद अजय चंद्राकर 9:20 बजे मुख्यमंत्री का जनता के नाम संदेश का वाचन करेंगे। सुबह 9:44 बजे गुब्बारा,हर्ष फायर होगा। प्रात: 9:45 को परेड कमांडरों का परिचय होगा। 9:56 स्वतंत्रता सेनानी और शहीद परिजनों का सम्मान । 10 बजे बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। विधायक श्री चंद्राकर 10.30 बजे से उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों/कर्मचारियों को पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मान करेंगे।
