दी आर्ट ऑफ़ लिविंग संस्था द्वारा भखारा मे आयोजित हैप्पीनेस प्रोग्राम का हुआ समापन

भखारा-दि आर्ट ऑफ़ लिविंग संस्था के प्रणेता श्री श्री रविशंकर द्वारा डिजाइन किए गए हैप्पीनेस प्रोग्राम का आयोजन 17 से 22 फरवरी तक प्रतिदिन सुबह 6 से 9 बजे मंगल भवन भखारा में किया गया जिसमें नगर सहित आसपास क्षेत्र के अनेक लोगों ने हिस्सा लिया ।
इस कार्यक्रम के प्रशिक्षक तामेश्वर साहू ने बताया कि इस प्रोग्राम में योग प्राणायाम, ध्यान के साथ-साथ श्वास की अद्भुत पद्धति सुदर्शन क्रिया सिखाया जाता है जो दिमाग से दिल का सफर है आज के भागदौड़ व तनाव ग्रस्त जीवन में यह प्रक्रिया व्यक्ति को शारीरिक रूप से स्वस्थ, मानसिक रूप से शांत व प्रसन्न होकर तरोताजा करता है साथ ही आध्यात्मिक विकास होता है। कोर्स के सहयोगी शिक्षक हीरेंद्र साहू ,बसंत बैस,गोविंद यादव रहे। कोर्स के प्रतिभागी जितेंद्र जैन ने अपने अनुभव में बताया कि यह कार्यक्रम व्यक्ति को तनाव मुक्त करने के लिए बहुत ही अद्भुत है प्रवीण साहू ने कहा इस कार्यक्रम से आत्मविश्वास में अत्यंत वृद्धि हुई यह स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभदायक है ।
इस प्रोग्राम में हेमंत साहू योगेंद्र सिन्हा, गौतमी पटेल, छबिलाल निर्मलकर ,भूपेंद्र यादव , रामकृष्ण,हितेंद्र साहू , शिवेंद्र साहू, दुर्गेश साहू, चेतना साहू, तारा तारक ,तरुण कुमार ,कुमकुम , ऐश्वर्या साहू ,सुदर्शन लाल साहू ,धर्मराज ,जितेन्द्री साहू इत्यादि ने भाग लिया ।कार्यक्रम के आयोजन में भोजराज सिन्हा,राजा माधवानी,केशव साहू विजय सोन, डॉ सन्तोष साहू ,निर्मला साहू,घनश्याम साहू,घनश्याम परिहार की महत्वपूर्ण भूमिका रही

