Uncategorized

कुरुद दशहरा महोत्सव : पंचमी उत्सव पर सुनील तिवारी नाइट की हुई प्रस्तुति


धमतरी। कुरूद दशहरा उत्सव समिति द्वारा कुरुद दशहरा महोत्सव 2026 का आयोजन किया जा रहा है। महोत्सव के पंचमी उत्सव मे छत्तीसगढ के सुप्रसिद्ध कार्यक्रम सुनील तिवारी नाइट की प्रस्तुति हुई, कुरूद नगरपालिका के वर्तमान एवं पूर्व नगर अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं पार्षदों के आतिथ्य में शुभारंभ हुआ जिसके मुख्य अतिथि ज्योति भानु चन्द्राकर अध्यक्ष नगरपालिका, अध्यक्षता निरंजन सिन्हा पूर्व अध्यक्ष नगर पंचायत, विशिष्ट अतिथियों में रविकांत चन्द्राकर पूर्व अध्यक्ष नगर पंचायत, मोहन अग्रवाल, पूर्व उपाध्यक्ष नगर पंचायत, नगरपालिका के वर्तमान पार्षदों में महेन्द्र गायकवाड़, सितेश सिन्हा, राजकुमारी ध्रुव, कविता चन्द्राकर, रवि मानिकपुरी, चन्द्रकुमार चन्द्राकर, खिलावन यादव, खिलेश्वर देवांगन, महावीर साहू, पूर्व पार्षदों में बसंत सिन्हा, महेश सिन्हा, सुनील चन्द्राकर, गीताराम सिन्हा, नेमी बैस, भारती पंचायन, यमुना ध्रुव, तुमेशवरी ध्रुव, रामेश्वर ध्रुव, यशवंत साहु के आतिथ्य में संपन्न हुआ। नगरपालिका अध्यक्ष ज्योति चन्द्राकर ने कहा कुरूद नगर के वर्तमान और पूर्व नेतृत्व अपने अमूल्य योगदान कुरूद विधायक अजय चन्द्राकर के मार्गदर्शन में निरंतर सेवा करते रहे जिसके कारण आज कुरूद दशहरा महोत्सव सहित ऐतेहासिक आयोजनों, नगर के विकास कार्य, सांस्कृतिक-धार्मिक कार्यों, सभी क्षेत्रों में अमूल चुल परिवर्तन हुआ है, कुरूद के दशहरा महोत्सव नगर के ऐतेहासिक पंरपरा बन गया है। आभार व्यक्त महासचिव भानु चन्द्राकर ने किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!