Uncategorized

आतंकवाद के खिलाफ इस लड़ाई में पूरा देश एकजुट है, भारतीय सेना पर हमें गर्व है-पिंकी शिवराज शाह

राष्ट्रीय मंत्री भाजपा किसान मोर्चा व पूर्व विधायक ने दी प्रतिक्रिया


नगरी। भारत ने पाकिस्तान में आतंकवाद के खिलाफ सबसे बड़ी सैन्य कार्रवाई की भारतीय सेना ने ज्वाइंट ऑपरेशन करते हुए मंगलवार देर रात आतंकी थी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की, इस हमले को ऑपरेशन सिंदूर का नाम दिया. भारतीय जांबाजों ने पाकिस्तान के 4 और पी ओ के के 5 ठिकानों को टारगेट किया. राष्ट्रीय मंत्री भाजपा किसान मोर्चा पिंकी शिवराज शाह ने प्रतिक्रिया देते हुए भारतीय सेना की सराहना करते हुए कहा, ऑपरेशन सिंदूर पहलगाम में निर्देश लोगों की नृशंस हत्याओं के प्रति भारत के प्रतिक्रिया है. उन्होंने कहा की एक भारतीय के रूप में मुझे भारतीय सेना द्वार प्रदर्शित शौर्य, कौशल पर गर्व है, मैं प्रार्थना करती हूं कि भारतीय सेना जिस बहादुरी से लड़ाई लड़ी है, मेरे देश को बेजोड़, सतर्कता के साथ रक्षा करने की ताकत और क्षमता बनी रहे. उन्होंने कहा कि आतंकवाद और कट्टरता किसी भी रूप में किसी भी देश में केवल नुकसान पहुंचती है और मानवता को कोई लाभ नहीं पहुंचती आतंकवाद के विरुद्ध भारत की कड़ी कार्रवाई उन्हें समूल रूप से नष्ट करेंगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!