Uncategorized

दोस्त ने दिया दोस्त को धोखा, 4 आरोपियों ने चोरी कर बेचा मोटरसायकल,गिरप्तार

धमतरी. प्रार्थी और आरोपी सागर उर्फ बिट्टू नेताम आपस में दोस्त है जो प्रार्थी ने खुद के पैसे से मोटर सायकल पल्सर CG-04_LT-5914 दिसम्बर 2022 में खरीदा जो आर.सी.बुक इन्सुरेन्स एवं आरटीओ में आरोपी सागर उर्फ बिट्टू नेताम के नाम दर्ज करा दिया था और नाम दर्ज होने के कारण आर.सी.बुक आरोपी के पास ही था तथा आरोपी ने एक डुप्लीकेट चाबी बना लिया था जो प्रार्थी के मोटर सायकल को चोरी करने के लिये आरोपी सागर उर्फ बिट्टू नेताम ने अन्य आरोपियों को तलब कर 15 अगस्त को चोरी कर व भिलाई केम्प 1 में नरेश मोटर्स में जाकर आरोपी सागर उर्फ बिट्टू नेताम ने आर.सी.बुक व आधार कार्ड को दिखाकर आरोपीगणों ने प्रार्थी के कब्जे के मोटर सायकल को बेचकर आपस में बांट लिये है.थाना प्रभारी सिटी कोतवाली एवं सायबर टीम द्वारा पता साजी करने पर आरोपियो के द्वारा बेचे गये मोटर सायकल पल्सर को नरेश मोटर्स के कब्जे से जप्त किया गया है। घटना करने में प्रयुक्त स्कूटी जूपिटर कमांक CG-04_PB-7202 को आरोपी राकेश साहू से जप्त किया गया है तथा आरोपी गणों ने जुर्म कबूल करने पर थाना सिटी कोतवाली में धारा – 379,34 भादवि०

के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है. आरोपीगण सागर उर्फ बिट्टू नेताम पिता सुरेश नेताम 21 वर्ष टिकरापारा धमतरी, देव उर्फ देवत लहरे पिता अशोक लहरे 20 वर्ष टिकरापारा धमतरी,राकेश कुमार पिता बलराम साहू 28 वर्ष भैसबोड,राजीव उर्फ राजू पिता गैन्द लाल साहू 33 वर्ष पद्मनाभपुर चौकी पदमनाभपुर दुर्ग को गिरप्तार किया गया है.
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी धमतरी निरी.बृजेश तिवारी,उनि.विनोद शर्मा, प्रआर. रमेश साहू,सायबर से
प्रआर. देवेन्द्र राजपूत,आर. कमल जोशी, विकास द्विवेदी,मुकेश मिश्रा,आनंद कटकवार, मनोज साहू, युवराज ठाकुर, झमेल राजपूत,कृष्णा पाटिल,बिरेन्द्र सोनकर का योगदान रहा.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!