Uncategorized

खेल का मैदान व्यक्तिगत जीवन के खांमियो को दूर कर, करता है आपसी प्रेम ,भाईचारा एवं सामाजिक सौहार्द का संचार-:पं.राजेश शर्मा

सिंधी समाज के क्रिकेट प्रतियोगिता का गरिमापूर्ण समापन


धमतरी। सिंधी प्रीमियर लीग क्रिकेट मैच का समापन मिशन मैदान में गरिमा पूर्ण वातावरण में शहर के समाजसेवी ,धर्म प्रेमी एवं भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता पंडित राजेश शर्मा के मुख्य आतिथ्य तथा समाज के वरिष्ठ जनों की उपस्थिति में संपन्न हुआ जिसमें समाज की ओर से एक सार्थक संदेश सार्वजनिक धरातल पर देने का प्रयास किया कि जीवन के प्रत्येक स्पर्धा में हार जीत एक सुखद पहलू है लेकिन इसमें भाग लेकर सुखद अनुभूति प्राप्त करते हुए जीवन को खुशहाल बनाना इसका पुनीत उद्देश्य रहा यही यह आयोजन अपने पीछे एक पवित्र संदेश छोड़ गया। उपस्थित जनों तथा क्रिकेट में भाग लेने वाले खिलाडिय़ों को संबोधित करते हुए पंडित राजेश शर्मा ने कहा कि जितनी निष्ठा, समर्पण तथा मेहनत के साथ क्रिकेट के आयोजन को सफलतापूर्वक समाज के बैनर तले संपन्न किया गया उससे निश्चित ही खिलाड़ी भावना का अनुसरण करते हुए व्यक्ति अपने जीवन के प्रत्येक वैमनस्य ,दूरियां की खांइयो को पाट कर आपस में प्रेम भाईचारा तथा सामाजिक सौहाद्र का निर्माण करेगा । इसके साथ ही, आगे चलकर निश्चित ही खेल यह मैदान इस क्षेत्र में पारंगत खिलाडिय़ों की एक ऐसी श्रृंखला पैदा करेगा जो आने वाले समय में राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर धमतरी की विशिष्ट पहचान बनेगी श्री शर्मा ने सफल आयोजन के लिए सभी को शुभकामनाएं देते हुए आगे कहा कि प्रगतिशील सिंधी समाज ने खेल के साथ-साथ स्वास्थ्य शिविर एवं शहर की अनन्य गतिविधियों को बखूबी के साथ आगे बढऩे का जो कार्य करता है वह सर्व समाज के लिए मार्गदर्शन एवं प्रेरणादाई है। उक्त अवसर पर सिंधी समाज के अध्यक्ष चंद्रलाल जसवानी,अशोक वाधवानी ,महेश रामरख्यानी ,महेश लचवानी ,आमा पारा पार्षद और निगम में पी डब्लू डी अध्यक्ष विजय मोटवानी बीजेपी के पूर्व मंडल अध्यक्ष विजय साहू , सुनील रेवलानी , राजू पंजवानी , गुलशन छाबडिय़ा , यश राजपूत , पप्पू शिंदे , अमित पंजवानी ,विकास शर्मा , कैलाश कुकरेजा , बंटी वधवानी, कैलाश बख्तानी , समाज सेवी प्राप्ति वशानी सहित समाज प्रमुख और खिलाड़ी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!