Uncategorized

भाजपा में बूथ है महत्त्वपूर्ण ईकाई – हरख जैन

भाजपा संगठन महापर्व के तहत ग्राम देवरी में बूथ गठित,भखारा मंडल बूथ में पहुंचे हरख जैन

भखारा मंडल अंतर्गत ग्राम देवरी में भाजपा संगठन महापर्व के तहत बूथ समिति का गठन किया गया।जिसमें बूथ चुनाव प्रभारी हरख जैन पप्पू के नेतृत्व में तथा स्थानीय सदस्यों की सर्वसम्मति से एक बार फिर थानेश्वर बैस को पुनः बूथ क्रमांक 108 का अध्यक्ष निर्विरोध चुना गया। इस अवसर पर हरख जैन ने बधाई दी तथा उनकी जिम्मेदारियों के बारे में विस्तार से बताया कि भाजपा में बूथ सबसे महत्वपूर्ण इकाई है। बूथ का हर एक कार्यकर्ता महत्वपूर्ण है।साथ ही अन्य पदों पर भी कार्यकर्ताओं की सक्रियता के आधार पर उन्हें यथोचित पदभार प्रदान किया गया।नवनिर्वाचित बूथ अध्यक्ष थानेश्वर बैस ने अपने दायित्वों का सम्यक निर्वहन करने की बात दोहराई।जिसमें राजकुमार साहू बूथ सचिव, मोरज साहू बीएलए 2, केशव बैस, केशर साहू ,दुजराम साहू , हेमसिंग साहू,राधेश्याम साहू, ओमप्रकाश बैस ,अशोक जैन संकलेचा, हरिश्चंद्र बैस , दीपक साहू , सुखनंदन बैस, कुलेश्वर तारक सहित मालती बैस, राजेश्वरी बैस, लता बैस , योगमाया साहू , हेमपुष्पा साहू , पुनीता यादव , प्रेम बाई तारक, भुनेश्वरी पटेल एवं भुवन पटेल सदस्य के पद पर निर्वाचित किए गए।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!