Uncategorized

लगातार हो रही बारिश से नदी नाले उफान पर, जान जोखिम में डालकर पार कर रहे उफनते पुल-पुलिया

कुकलेर पुल, महानदी-बालका संगम एनीकेट सहित कई नाले उफान पर


धमतरी। जिले में लगातार हो रही बारिश से नदी-नाले उफान पर हैं। लोग खतरे को हल्के में लेते हुए उफनते नदी नाले को पार कर रहे है। जो कि जानलेवा साबित हो सकता है।
तेज बारिश के कारण महानदी और बालका नदी का जलस्तर बढ़ गया है, जिससे कर्णेश्वर घाट स्थित बालका-महानदी संगम पर बने एनीकट के ऊपर से पानी बह रहा है। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक वाहन चालक तेज बहाव के बीच एनीकट को पार करता नजर आ रहा है। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि चालक ने अपनी और वाहन में सवार लोगों की जान जोखिम में डालकर उफनते पानी के बीच एनीकट पार किया। मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने इस पूरे घटनाक्रम को अपने मोबाइल कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। इसी प्रकार कुकरेल पुल पर भी पानी ओव्हर फ्लो है। पुल से उपर से बहते पानी के बीच लोग पुल को पार कर रहे है। बारिश के दौरान इस तरह की लापरवाही किसी भी समय बड़े हादसे का कारण बन सकती है। प्रशासन लगातार लोगों से अपील कर रहा है कि जलमग्न पुल, पुलिया और एनीकट को पार करने का प्रयास न करें तथा सुरक्षा निर्देशों का पालन करें। थोड़ी सी असावधानी जानलेवा साबित हो सकती है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!