Uncategorized

खंभों व पोल पर लगे अवैध होर्डिंग, पोस्टर को निकालकर लाइट को किया जा रहा है दुरुस्त

नवरात्र त्योहार के मद्देनजर लाइट का किया जा रहा है मरम्मत, नेशनल हाईवे पर स्ट्रीट लाइट मरम्मत कार्य प्रारंभ


धमतरी। हाइवे के बीचों बीच पोल के खंभों पर लगे हुए बैनर, पोस्टर, होर्डिंग अवैध रूप से लगे हुए होने के कारण लाइट खराब होने और लाइट का मरम्मत संधारण करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है, जिसके चलते मरम्मत का कार्य प्रभावित हो रहा है। इसको देखते हुए अवैध रूप से लगे हुए सभी प्रकार के होर्डिंग और पोस्टर को निकाला जाएगा और लाइट का मरम्मत किया जाएगा। इसकी कयावद प्रारंभ हो गई है सोमवार को अवैध रूप से लगे हुए होर्डिंग को हटाने का काम किया जाएगा ताकि लाइट का सुधार कार्य आसानी से हो वही बिलाई माता मंदिर के समीप शुक्रवार और शनिवार को पोस्टर, बैनर निकाला गया। नगर निगम धमतरी द्वारा नागरिकों की सुविधा एवं सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए नेशनल हाईवे मार्ग पर लगे स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत कार्यवाही प्रारंभ कर दी गई है। विगत कुछ समय से निगम प्रशासन को लगातार यह शिकायतें प्राप्त हो रही थीं कि शहर से होकर गुजरने वाले नेशनल हाईवे के कई हिस्सों पर स्ट्रीट लाइटें बंद पड़ी हैं, जिसके कारण रात्रिकालीन समय में राहगीरों और वाहन चालकों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा था। अंधेरे के कारण दुर्घटनाओं की संभावनाएं भी बढ़ रही थीं। निगम ने इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए विद्युत शाखा को तत्काल प्रभाव से सुधार कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए। निर्देश मिलते ही निगम की तकनीकी टीम सक्रिय हुई और हाईवे किनारे लगे खराब स्ट्रीट लाइटों की जांच एवं मरम्मत का कार्य प्रारंभ कर दिया गया। इस कार्य के अंतर्गत बंद पड़ी लाइटों को बदला जा रहा है, तारों की जांच की जा रही है तथा अन्य तकनीकी खामियों को दूर किया जा रहा है। साथ ही, भविष्य में स्ट्रीट लाइटें लंबे समय तक सुचारू रूप से कार्यरत रहें, इसके लिए नियमित निरीक्षण एवं रखरखाव की योजना भी बनाई गई है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!