Uncategorized

सर्व ब्राह्मण युवा मंच छत्तीसगढ़ के विक्रांत शर्मा बने प्रदेश अध्यक्ष

धमतरी। राष्ट्रीय सर्व ब्राह्मण समाज के तत्वावधान में आयोजित प्रांतीय अभिनंदन एवं दीपावली मिलन समारोह के अवसर पर समाज सेवा मे निरंतर सक्रिय समाजसेवियो का सम्मान किया गया,रायपुर विधायक पुरन्दर मिश्रा के मुख्य आतिथ्य व निगम सभापति प्रमोद दूबे के विशिष्ट आतिथ्य में वृंदावन हॉल में आयोजित हुआ कार्यक्रम की अध्यक्षता समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललित मिश्रा ने की,अतिथि गणों द्वारा सर्वप्रथम भगवान परशुराम की पूजा अर्चना व दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया गया मुख्यातिथि, राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं विभिन्न समाजजनों ने कार्यक्रम को सम्बोधित किया उक्त अवसर पर सम्मानित किए गये समाज व समाजसेवियों में कान्यकुब्ज ब्राह्मण अध्यक्ष अरुण शुक्ला,गौड़ ब्राह्मण अध्यक्ष प्रहलाद मिश्रा, सरयूपारीण ब्राह्मण अध्यक्ष सुरेश शुक्ला,छतीसगढि ब्राह्मण अध्यक्ष विनय तिवारी, उत्कल ब्राह्मण अध्यक्ष लक्ष्मण सतपति,महिला अध्यक्ष निवेदिता मिश्रा,वल्र्ड ब्राह्मण अध्यक्ष अरविंद ओझा,पंजाबी ब्राह्मण अध्यक्ष राजकुमार शर्मा व भूपेंद्र मिश्रा धमतरी,शशिकांत तिवारी दुर्ग, लेखमणि पाण्डेय बेमेतरा,बरखा शर्मा धमतरी,मोलेश तिवारी राजनांदगांव, स्वप्निल तिवारी पिथौरा, छाया शर्मा राजिम,दीपक शर्मा तिल्दा का शाल श्रीफल व स्मृति चिन्ह भेंट कर ब्रह्म रत्न सममान से सम्मानित किया गया कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए विधायक पुरन्दर मिश्रा ने सर्व ब्राह्मण समाज की पूरी टीम को इस अनोखे आयोजन की बधाई दी और कहा कि एक साथ पूरे छत्तीसगढ़ भर के ब्राह्मणों को प्रणाम करने का पूण्य सौभाग्य सबको प्राप्त नही होता वह सब सौभाग्यशाली हैं जो इस आयोजन में उपस्थित है,कार्यक्रम के दौरान सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ के सक्रिय पदाधिकारी उपस्थित थे जहां सभी ने सर्वसम्मति से भूपेंद्र मिश्रा को पुन: प्रदेश महासचिव मुख्य संगठन,युवराज शर्मा प्रदेश सचिव छत्तीसगढ़,सुभाष शर्मा प्रदेश संगठन सचिव छत्तीसगढ़,विक्रांत शर्मा को प्रदेश अध्यक्ष सर्व ब्राह्मण युवा मंच छत्तीसगढ़,शुभांक मिश्रा को जिलाध्यक्ष युवा मंच धमतरी, हीना मिश्रा प्रदेश सचिव ब्राह्मण महिला मंच छत्तीसगढ़, बरखा शर्मा को महिला मंच अध्यक्ष धमतरी नियुक्त किया गया आयोजन में धमतरी से सर्वश्री पण्डित जानकी प्रसाद शर्मा,राजेन्द्र श्रोती,पीयूष पाण्डेय,रत्नेश मिश्रा,अभिषेक शर्मा, आदर्श शर्मा,श्रीमती सीमा चौबे,श्रीमती साक्षी शर्मा, श्रीमती नीलम शुक्ला,श्रीमती प्रतिमा पाण्डेय, श्रीमती आयुषी पाण्डेय, श्रीमती सपना पाण्डेय, श्रीमती गौरी मिश्रा, श्रीमती अंकिता मिश्रा, श्रीमती सुशीला शर्मा सहित रायपुर, दुर्ग,भिलाई, राजनांदगांव, बेमेतरा, छुरिया, पिथौरा, महासमुंद, राजिम, गरियाबंद बालोद सहित विभिन्न क्षेत्रो से पदाधिकारी एवं समाजजन सैकड़ो की संख्या में उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!