Uncategorized

तालाब मे नहाने गई दो 8 वर्षीय बच्चियों की डूबने से मौत,छाई शोक की लहर

मगरलोड। मिली जानकारी अनुसार 26 जून शुकवार की सुबह लगभग 9 बजे ग्राम कपालफोड़ी की बच्ची खुशबू साहू 8 वर्ष पिता दीपक साहू अपनी सहेली गीतिका साहू 8 वर्ष पिता नारद साहू के साथ गांव के बाजार तालाब में नहाने गए हुए थे। दोनों नहाते नहाते गहरे पानी में जाकर डूब गई। उसके कुछ दूरी में ही पेमिन बाई साहू भी नहा रही थी जो बच्ची नहाते हुए नहीं दिखी। तालाब किनारे में बच्ची का कपड़ा व बाल्टी पड़ा हुआ था। गांव की महिला पेमिन बाई साहू ने बच्ची नहीं दिखने पर संदेह होने पर उसके परिजनों को सूचना दी। दोनों बच्ची के परिवार वाले तालाब पहुंच कर अंदर पानी में खोजबीन की थी। तालाब के लगभग 7 फिट अंदर पानी में दोनों बच्ची डूबे हुए थे । खुशबू साहू और गीतिका साहू को पानी से निकाल कर निजी वाहन से शासकीय अस्पताल मगरलोड में लाया। जहां डॉक्टरों ने दोनों बच्ची को मृत घोषित किया। दोनों बच्ची की मौत से परिवार वाले सदमे में है। पुलिस ने मर्ग कायम कर पंचनामा पीएम के लिए भेज दिया गया। गांव में सनसनी फैल गई इस घटना से परिवार वाले सदमे में है। गांव में शोक की लहर है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!