ऑपरेशन विश्वास के तहत दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्यवाही, अवैध शराब परिवहन एवं बिक्री में संलिप्त 05 आरोपी गिरफ्तार
ऑपरेशन विश्वास के तहत थाना उतई एवं थाना जामुल क्षेत्र में 04 पृथक-पृथक स्थानों पर दबिश देकर 05 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया

अधिक लाभ कमाने के उद्देश्य से अवैध रूप से शराब का परिवहन एवं बिक्री की जा रही थी, जिस पर त्वरित वैधानिक कार्यवाही की गई
आरोपियों के कब्जे से कुल 129 पौवा अवैध शराब, शराब बिक्री की रकम सहित 13 हजार रुपये से अधिक की नकदी एवं अपराध में प्रयुक्त एक मोटर सायकल जप्त की गई
सभी आरोपियों के विरुद्ध धारा 34(2) छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया
संक्षिप्त विवरण :
दुर्ग पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध संचालित “ऑपरेशन विश्वास” के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध शराब के परिवहन, तस्करी एवं बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक 25.06.2026 को थाना उतई एवं जामुल क्षेत्र में 04 पृथक-पृथक स्थानों पर दबिश देकर कुल 05 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
थाना उतई क्षेत्र अंतर्गत उतई शराब भट्टी के पास दबिश देकर आरोपी राम स्वरूप ठाकुर एवं गजेन्द्र यदु को गिरफ्तार किया गया। इनके कब्जे से 30 पौवा अवैध शराब कीमती 3,000 रुपये तथा अपराध में प्रयुक्त एक मोटर सायकल कीमती लगभग 40,000 रुपये जप्त की गई।
इसी प्रकार नहर पुलिया डुण्डेरा रोड, नहरपारा में दबिश देकर आरोपी विजय यादव के कब्जे से 30 पौवा अवैध शराब कीमती 3,000 रुपये जप्त की गई।
नहर पुलिया डुण्डेरा, उतई में आरोपी देवदास कोसले के कब्जे से 36 पौवा अवैध शराब कीमती 3,600 रुपये एवं शराब बिक्री की 300 रुपये नगद राशि जप्त की गई।
थाना जामुल क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सुरडूंग मोड़ रोड पर दबिश देकर आरोपी जश कुमार जोशी के कब्जे से 33 पौवा अवैध शराब कीमती 3,300 रुपये एवं शराब बिक्री की 500 रुपये नगद राशि जप्त की गई।
सभी आरोपियों के विरुद्ध धारा 34(2) छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम के तहत वैधानिक कार्यवाही कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।
▪️ घटना का कारण :
अधिक लाभ कमाने के उद्देश्य से अवैध रूप से शराब का परिवहन एवं बिक्री करना।
▪️ घटनास्थल :
1. उतई शराब भट्टी के पास, थाना उतई
2. नहर पुलिया डुण्डेरा रोड, नहरपारा, थाना उतई
3. नहर पुलिया डुण्डेरा, थाना उतई
4. ग्राम सुरडूंग मोड़ रोड, थाना जामुल
▪️ आरोपी का नाम :
1. राम स्वरूप ठाकुर, उम्र 30 वर्ष, निवासी ग्राम सेलूद, थाना उतई।
2. गजेन्द्र यदु, उम्र 30 वर्ष, निवासी ग्राम सेलूद, थाना उतई।
3. विजय यादव, उम्र 28 वर्ष, निवासी ग्राम गाड़ाडीह, थाना उतई।
4. देवदास कोसले, उम्र 23 वर्ष, निवासी ग्राम चुनकट्टा, थाना उतई।
5. जश कुमार जोशी, उम्र 28 वर्ष, निवासी ग्राम सुरडूंग, थाना जामुल।
▪️ जप्त सामग्री :
1. कुल 129 पौवा अवैध शराब।
2. शराब बिक्री की नगद रकम।
3. एक मोटर सायकल।
4. कुल जप्ती लगभग 57,700/- रुपये।
▪️ सराहनीय भूमिका :
उक्त कार्यवाही में थाना उतई एवं थाना जामुल के पुलिस अधिकारियों, विवेचना अधिकारियों, पेट्रोलिंग स्टाफ तथा समस्त पुलिस टीम की सक्रिय एवं प्रभावी भूमिका रही, जिनके द्वारा त्वरित कार्रवाई कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
▪️ दुर्ग पुलिस की अपील :
दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि अवैध शराब, मादक पदार्थों के परिवहन, बिक्री अथवा किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। नशे के विरुद्ध दुर्ग पुलिस की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी तथा कानून का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।