Uncategorized

रामायण से आदर्श जीवन जीने की कला मिलती है-गुरुमुख सिंह होरा

ग्राम अर्जुनी में श्री रामचरितमानस कथा सम्मेलन का आयोजन

शहर से लगे हुए ग्राम अर्जुनी में विगत 3 दिनों से मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री रामचरितमानस कथा सम्मेलन आयोजित हो रही है , इस अवसर पर आयोजक महिला समिति एवं ग्रामवासियों के आमंत्रण पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष,एवं पूर्व विधायक गुरूमुख सिंह होरा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए । उन्होंने मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम जी की छायाचित्र पर पुष्प माला अर्पित कर एवं पूजा अर्चना कर ग्रामवासियो को आयोजन पर ग्राम वासियो को बधाई दी। पूर्व विधायक होरा ने कहा कि रामचरितमानस की बातों को मानव जीवन में उतारने से जीवन में सार्थक होता है। रामायण से आदर्श जीवन जीने की कला मिलती है । परिवार में मां पिता,भाई बहन, भाई,भतीजा, मित्रो, से हमारा व्यवहार कैसा हो, इसका आदर्श हमें रामायण ग्रन्थ में मिलता है,उन्होंने आगे कहा कि मानस गान जैसे धार्मिक और पुनीत आयोजन से गांव में भाईचारा,एकता व आपसी सौहार्द की जैसी भावनाओ को बढ़ावा मिलता हैं। कार्यक्रम के दौरान ग्राम के ही एक युवा श्री टिपांशु सिन्हा का बीएसएफ में चयन होने पर ग्रामवासियो नें पूरे हर्षोल्लास के साथ गाजे बजे के साथ उन्हें बिदाई दी.। श्री होरा नें फूल माला से उनका स्वागत कर उन्हें बिदाई दीं एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की. इस दौरान कांग्रेस नेता वसीम कुरैशी, विक्रांत शर्मा, अर्जुन पुरी गोस्वामी,टिकेंद्र गजेंद्र, महेश्वर सिन्हा डॉ. चंद्रशेखर, ललित सिन्हा, चंद्रप्रभा गजेंद्र, त्रिवेणी सिन्हा, भुनेश्वरी सिन्हा, शांति यादव, वीणा साहू, कुंती सिन्हा सहित बड़ी संख्या में श्रीराम कथा रसपान करने श्रोतागण सुनने उपस्थित रहे।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!