Uncategorized

राजेन्द्र गोलछा संयोजक, छत्रपाल बैस, निलेश लुनिया बने सहसंयोजक

प्रभु श्रीराम लला के प्राण प्रतिष्ठा के पहले जिले में भाजपा चलाएगी विशेष स्वच्छता अभियान

14 से 22 जनवरी तक सभी तीर्थ, पूजा स्थल व मंदिर के आसपास क्षेत्रो में की जाएगी सफाई

धमतरी. अयोध्या में प्रभु श्रीराम लला के प्राण प्रतिष्ठा के पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश वासियों से मकर संक्राति 14 जनवरी से 22 जनवरी तक सभी तीर्थ स्थल, पूजा स्थल व मंदिर के आसपास क्षेत्रो में विशेष स्वच्छता अभियान चलाने का आव्हान किया है। इसके पश्चात भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के निर्देशानुसार भाजपा द्वारा उक्त अभियान को चलाया जायेगा। ऐसे में विशेष स्वच्छता अभियान हेतु भाजपा जिलाध्यक्ष शशि पवार द्वारा जिला स्तरीय तीन सदस्य समिति का गठन किया गया है। जिसमें संयोजक, जिला भाजपा मंत्री राजेन्द्र गोलछा, सहसंयोजक, वरिष्ठ भाजपा नेता छत्रपाल बैस, व सहसंयोजक, शहर भाजपा महामंत्री निलेश लुनिया को बनाया गया है। इस कार्यक्रम में समस्त जनप्रतिनिधि, संगठन पदाधिकारी, क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, समाज प्रमुख सहित सभी वर्ग से लोगों की भागीदारी होगी। 22जनवरी को रामलला प्राण प्रतिष्ठा एवं उद्घाटन के शुभ अवसर पर रामज्योति जलाकर दीपावली मनायी जाएगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!