सिहावा रोड कार्य तुरंत शुरू किया जाए – महेश जसूजा
कैट द्वारा जिला प्रशासन से की गई धूल की समस्या से राहत दिलाने की मांग

धमतरी। कैट के जिलाध्यक्ष महेश जसूजा, कार्यकारी अध्यक्ष सलज अग्रवाल,रवि मुंजवानी, धनराज लूनिया,ने सिहावा रोड में बहुत ज्यादा धूल को देखते हुए प्रशासन से मांग की है कि देश का सबसे प्रमुख त्यौहार दीपावली है,सभी निवासी अपने घरों से गंदगी और कचरे को साफ करते है,इस रोड से धूल से दीपावली के पहले रोड निर्माण कर सफाई होनी चाहिए । महेश जसूजा का कहना है कि सिहावा रोड में कई कॉलोनी ,शांति कॉलोनी,महालक्ष्मी एनक्लेव कॉलोनी,महालक्ष्मी फेस 1,शिवराज ग्रीन कॉलोनी,अर्जुन रेसीडेंसी,मैत्री विहार कॉलोनी,एवं व्यापार का सबसे बड़ा केंद्र है, जिसके कारण हजारों लोग रोज इस रोड से आवागमन करते है, तथा धूल से सभी निवासियों , हजारों नागरिक एवं व्यापारी बहुत परेशान है। सिहावा रोड से यदि गुजरे तो धूल से सरोबार हो जाएंगे,, कैट ने मांग की है कि प्रमुख त्यौहार दीपावली के पूर्व इस निर्माण कार्य को पूरा किया जाए।


