Uncategorized

टांगापानी जंगल में पेड़ पर प्रेमी जोड़े ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

धमतरी-मिली जानकारी के अनुसार सिहावा थाना क्षेत्र के टांगापानी जंगल में कुम्ही के पेड़ पर प्रेमी जोड़े ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।प्रेमी जोड़े कौन है, कहां से है और खुदकुशी जैसे आत्मघाती कदम क्यों उठाया इस बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।फिलहाल सूचना मिलते ही सिहावा थाना प्रभारी टीम सहित पहुंचकर आगे की कार्रवाई शुरु कर मामले की जांच में जुट गए हैं।इस संबंध में सिहावा थाना प्रभारी लेखराम ठाकुर ने बताया कि टांगापानी के जंगल में प्रेमी जोड़ी का शव फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला है। देखने से चार से पांच दिन पुराना लग रहा है।कौन है और कहां के है इस बारे में अभी जानकारी नहीं मिल पाई है,आगे की कार्रवाई जारी है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!