Uncategorized

लोक कल्याणकारी रहे प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष : प्रकाश बैस


धमतरी । भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भाजपा धमतरी जिलाध्यक्ष प्रकाश बैस ने नगरी एवं बेलर मंडल के विभिन्न ग्रामों में विशेष जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने नगरी मंडल के ग्राम बोडरा, भोथली, भैंसा, सांकरा, हिंच्छापुर, रामनगर तथा बेलर मंडल के ग्राम घठुला एवं पाइकभाठा का दौरा कर क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिकों एवं ग्रामीणों से सौजन्य भेंट की। कार्यक्रम के दौरान श्री बैस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों की जानकारी देते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के मूल मंत्र के साथ देश को विकास की नई दिशा दी है। उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत शौचालय निर्माण से लेकर सड़क, फोरलेन एवं सिक्सलेन जैसी आधारभूत संरचनाओं के विकास तक अनेक ऐतिहासिक कार्य हुए हैं। प्रधानमंत्री मोदी वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प के साथ निरंतर कार्य कर रही है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!