Uncategorized

धमतरी के कराते खिलाडिय़ों ने इंडो नेपाल ओपन कराते प्रतियोगिता में जीते 18 स्वर्ण पदक 6 रजत एवं 6 कांस्य


धमतरी। 3 दिवसीय इंडो नेपाल ओपन अंतर्राष्ट्रीय कराते प्रतियोगिता 2, 3 व 4 अक्टूबर को सेक्टर 9 भिलाई के महिला महाविद्यालय ऑडोटोरियम हॉल में आयोजित की गई थी,इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में इंस्पेक्टर ओ. जी. ओगरे ट्रैफिक प्रभारी सुपेला भिलाई, छत्तीसगढ़ कराते डू असोसिएशन के कार्यकारिणी अध्यक्ष बी.बी. नायडू उपस्थित रहे, एवं अन्य पदाधिकारी तथा सदस्य उपस्थित रहे। प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के समेत ओडिशा, मध्य प्रदेश, गुजरात, हरियाणा,महाराष्ट्र एवं अन्य राज्यों तथा नेपाल के खिलाडिय़ों सहित प्रतियोगिता में 1200 खिलाडिय़ों ने हिस्सा लिया, इस ओपन कराते प्रतियोगिता में धमतरी के 27 खिलाडिय़ों ने हिस्सा लिया जिसमें काता और कुमिते दोनों इवेंट मिलाकर कुल 18 स्वर्ण पदक विजेता सब जूनियर कैटेगरी में सानिध्या शर्मा,जस्टिन काल्विन,निहाल ध्रुव, काव्या देवांगन, अमातुल मु्ब्दी, प्रियांशी साहू,संस्कृति शर्मा, भव्या साहू, 12 एवं 13 वर्ष व कैडेट कैटेगरी में युवान ढीमर,आयुष नांदेश्वर, अभिष्ठा विश्वनाथ,यशस्विनी गुप्ता, विश्वा गायकवाड, आर्या पाण्डेय,गौरी चक्रधारी, काशवी साहू, हंसिका सार्वा,रुचिका चक्रधारी,दिव्यांश नामदेव,विपिन पटेल,जूनियर व सीनियर कैटेगरी में भाविक साहू, राज्ञांश साहू, संतोषी मत्स्यपाल,अनुश्री सिन्हा,ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक प्राप्त किया , क्रमश: 7 रजत पदक विजेता आरुष पदमवार,उमंग महावर, सुनिश्का कंवर, पूरब निर्मलकर,अनंत शिव, प्रगति सेन,ऋषभ साहू, रहे,एवं 5 कांस्य पदक अर्पित दीवान,भूविका कंवर, दिव्यांशी सिंह,लक्ष्य गायकवाड,शिवम यादव ने प्राप्त कर जिले नाम रोशन किया,इस उपलब्धि पर धमतरी कराते डू एसोसिएशन के अध्यक्ष सेंसेइ अशोक सिन्हा ने उन्हें बधाई दी। टीम के मुख्य कोच हेमन्त चक्रधारी ने पूरी टीम का मार्गदर्शन किया व सह कोच के रूप में रिया फूटान, अंजलि फूटान व निर्णायक के रूप में कुशमिता साहू ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, खिलाडिय़ों के अथक प्रयास व सफलता को देखते हुए जिला कराते संघ के उपाध्यक्ष सोहन चक्रधारी, कोषाध्यक्ष बिकास दत्ता,सचिव गोविंद राम सदस्य विद्या कुर्रे ने खिलाडिय़ों को आशीर्वाद व बधाईयां दी ।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!