Uncategorized

एसपी की जीवन रक्षा हेतु सराहनीय पहल : सभी पुलिसकर्मियों के लिए हुआ हेलमेट पहनना अनिवार्य

अनुशासन और सुरक्षा सर्वोपरि- शासकीय अधिकारियों से भी अपेक्षा, हेलमेट उपयोग को बनाएं दिनचर्या का हिस्सा


धमतरी। पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार द्वारा सड़क सुरक्षा और जीवन रक्षा के दृष्टिकोण से एक महत्त्वपूर्ण एवं अनुकरणीय पहल करते हुए लिखित आदेश जारी कर निर्देशित किया गया है कि एसपी कार्यालय सहित जिले के समस्त पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी दोपहिया वाहन चलाते समय अनिवार्य रूप से हेलमेट का उपयोग करें। एसपी श्री परिहार ने कहा कि पुलिस विभाग न केवल कानून का पालन कराता है, बल्कि स्वयं भी आचरण में अनुशासन एवं उदाहरण प्रस्तुत करना आवश्यक है। हेलमेट जैसे सुरक्षा उपकरण का नियमित उपयोग हमारे जीवन की रक्षा कर सकता है, इसलिए यह अब प्रत्येक पुलिसकर्मी की जिम्मेदारी है कि वह स्वयं के लिए यह सुरक्षा कवच अपनाए। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि पुलिस कर्मियों की सुरक्षा भी उतनी ही महत्त्वपूर्ण है जितनी आम नागरिकों की। हेलमेट का उपयोग महज एक औपचारिकता नहीं, बल्कि सतर्कता और सजगता का प्रतीक है। इसके अतिरिक्त, एसपी. धमतरी ने जिले के अन्य शासकीय अधिकारियों और कर्मचारियों से भी अपेक्षा की है कि वे भी दोपहिया वाहन संचालन के दौरान हेलमेट का अनिवार्य उपयोग करें, ताकि समाज में एक सकारात्मक संदेश प्रसारित हो और अनुशासित नागरिक व्यवहार को बल मिले।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!