Uncategorized

गौ सेवा आयोग के जिला स्तरीय समिति के हेमराज सोनी बने अध्यक्ष

गौ तस्करी रोकने, गौ संरक्षण, गौ संवर्धन के लिए किया गया है समिति का गठन


धमतरी। छत्तीसगढ़ के विष्णु देव साय की सरकार प्रदेश भर में गौ तस्करी रोकने साथ गौ संरक्षण गौ संवर्धन के लिए गौ सेवा आयोग के द्वारा जिला व ब्लांक स्तरीय समिति का गठन किया गया है। समिति का उद्देश्य गौ धाम मे गायों को संरक्षण बेहतर तरीके से करने के साथ ही गौ आधारित जैविक खेती पंचगव्य औषधि से लोगो को लाभ दिलाना है। जिसके तहत छग गौ सेवा आयोग के धमतरी जिला स्तरीय समिति के हेमराज सोनी अध्यक्ष बनाए गए है। वहीं रमन साहू गाड़ाडीह, दीपक सोनी कोसमर्रा, तुषार साहू नवागांव कंडेल, भूमिका कोर्राम शंकरदाह, रंजित साहू कुरुद सदस्य बनाए गए है।
उल्लेखनीय है कि वरिष्ठ भाजपा नेता हेमराज सोनी दशको से संघ परिवार व भाजपा की राजनीति से जुड़े हुए है। लगातार सक्रिय है। पार्टी द्वारा दी गई तमाम जिम्मेदारियों पर खरा उतरते रहे है। उनके द्वारा राजनीति सक्रियता के साथ ही जनसेवा के कार्यो में भी अपनी अलग पहचान बनाई गई है। रक्तदान से लेकर महानदी स्वच्छता अभियान में वे अहम भूमिका निभाते रहे है। गौ सेवा, सनातन संस्कृति के लिए भी लगातार कार्यरत है। इसीलिए उनकी सक्रियता व काबिलियत को देखते हुए उन्हें गौ सेवा आयोग के जिला स्तरीय समिति का अध्यक्ष बनाया गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!